इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में नौकरी का मौका, निकली 291 पदों पर भर्ती, 19 जनवरी तक करें आवेदन, जान लें पात्रता, वेतन और नियम

rec recruitment

Income Tax Department Recruitment: आयकर विभाग स्पोर्ट्पर्सन के लिए नौकरी का सुनहरा मौका लेकर आया है। टेनोग्राफर ग्रेड-II, टैक्स असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 19 जनवरी 2024 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कितनी है?

रिक्त पदों की संख्या कुल 291 है। टैक्स असिस्टेंट के लिए 119, एमटीएस के लिए 137, स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 के लिए 18, कैंटीन असिस्टेंट के लिए 3 और इनकम टैक्स इंस्पेक्टर (आईटीआई) के लिए 14 पद खाली हैं।

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग है। एमटीएस और कैंटीन अटेंडेंट पद पर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 पद पर 12वीं पास कैंडीडेट्स अप्लाइ कर सकते हैं। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है। इंस्पेक्टर ऑफ इनकम टैक्स और टैक्स असिस्टेंट पद पर डिग्री होल्डर आवेदन कर सकते हैं। इसपेक्टर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष और टैक्स असिस्टेंट के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। इसके अलावा खेल और स्पोर्ट्स के लिए भी योग्यता निर्धारित की गई है। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना चेक करने की सलाह दी जाती है।

वेतन

  • एमटीएस/कैंटीन अटेंडेंट- लेवल 1 (18,000-26,900 रुपये)
  • टैक्स असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर ग्रेड-2- लेवल 4 (25,500-81,000 रुपये)
  • इंपेक्टर ऑफ इनकम टैक्स- लेवल 7 (44,900-1,42,400 रुपये)

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://www.incometaxmumbai.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फीस 200 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें। (Official Notification Link )

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews