Income Tax Vacancy: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 16 सितंबर ने पहले करें आवेदन, जानें पात्रता-सैलरी

Income Tax Vacancy: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 16 सितंबर ने पहले करें आवेदन, जानें पात्रता-सैलरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए इन्कम टैक्स डिपार्ट्मन्ट (Income Tax Vacancy) सुनहरा मौका लेकर आया है। अधिसूचना के मुताबिक टैक्स असिस्टेंट और इन्कम टैक्स इंस्पेक्टर पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। जो भी उम्मीदवार नॉर्थ ईस्टर्न रिजन में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं वो ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। कुल वैकेंसी की संख्या 5 है। टैक्स असिस्टेंट पद पर 4 और इंस्पेक्टर पद पर 1 है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2022 है।

यह भी पढ़े… Government Job 2022 : बैंक ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 26 सितंबर से पहले करें आवेदन

योग्यता और पात्रता

हालांकि यह भर्ती केवल स्पोर्ट्स की योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए हैं। यदि आप भी किसी गेम या स्पोर्ट्स में माहिर हैं तो आवेदन कर सकते हैं। इन्कम टैक्स इंस्पेक्टर पद पर आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा कम से कम 18 साल और अधिकतम 30 साल है। वहीं टैक्स असिस्टेंट के लिए कम से कम आयु 18 और अधिकतम 27 साल होनी चाहिए।

यह भी पढ़े… MP Weather: 3 दिन बाद फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम, 8 जिलों-4 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

सैलरी और आवेदन

बात सैलरी की करें तो इन्कम टैक्स इंस्पेक्टर पद पर नियुक्त हुए उम्मीदवारों को 9300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। टैक्स असिस्टेंट को 5,200 रुपये से लेकर 20,200 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। ईछुक उम्मीदवार सही पते पर अपना आवेदन पत्र और डॉक्यूमेंट भेज कर आवेदन कर सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन एक बार जरूर देखें, जिसके पीडीएफ़ की लिंक नीचे दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews