इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली है भर्ती, बिना परीक्षा चयन, आवेदन शुरू, जानें योग्यता-सैलरी और लास्ट डेट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता वाले भी अप्लाई कर सकते है।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली है भर्ती, बिना परीक्षा चयन, आवेदन शुरू, जानें योग्यता-सैलरी और लास्ट डेट

IPPB Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बैंक ने सर्किल बेस्ड एग्जीक्यूटिव के विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च 2025 से शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स IPPB की आधिकारिक वेबसाइट www.ippbonline.com पर जाकर 21 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं।

भर्ती अभियान का लक्ष्य 51 रिक्त पदों को भरना है।  यह भर्ती अनुबंध के आधार पर की जा रही है।शुरुआत में 1 साल का कॉन्ट्रैक्ट होगा, जिसे 2 वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है। अधिकतम 3 साल तक का कार्यकाल रहेगा।

IPPB Recruitment 2025

कुल पद : 51

पदों का विवरण

  • ओबीसी- 19
  • अनारक्षित वर्ग- 13
  • एससी-12
  • एसटी-4
  • ईडब्ल्यूएस वर्ग- 3

आयु सीमा: कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।आयुसीमा की गणना 1 फरवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

योग्यता: उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी है। राज्य का अधिवास प्रमाण पत्र रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन शुल्क: SC/ST/PWD अभ्यर्थियों को 150 रुपये देना होगा। सभी श्रेणियों के लिए 750 रुपये एप्लिकेशन फीस है।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के सीधे स्नातक में प्राप्त अंकों के साथ तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए होगा। आखिरी राउंड में इंटरव्यू लिया जाए।

सैलरी: हर महीने 30,000 रुपये तक ।

आवेदन कैसे करें?

1. भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको ippbonline.com वेबसाइट पर जाना होगा।
2. नय पेज खुलने पर आपको अप्लाई लिंक दिखाई देगी. इसपर क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन पेज खुलकर आ जाएगा।
3. खुद को रजिस्ट्रर करें और आगे बढ़ें। लॉगिन करने के बाद फॉर्म खुल जाएगा।
4.आवेदन फीस जमा करके सबमिट कर दें। फाइनल पेज का पीडीएफ डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकाल लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews