Government Job 2022 : 650 पदों पर निकली है भर्ती, 27 मई लास्ट डेट, 30000 सैलरी, जून में परीक्षा

India Post Payments Bank

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (IPPB), डाक विभाग, संचार मंत्रालय ने ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के लिए 650 पदों पर भर्ती निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार IPPB की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Read More: MP Government Job 2022: 1200 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 30 मई लास्ट डेट , जल्द करें अप्लाई

योग्य उम्मीदवार इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लिमिटेड (IPPB Vacancy 2022) की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन देख सकते हैं।आवेदन पत्र जमा करने के 7 से 10 दिनों के बाद एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा जून 2022 में आयोजित की जाएगी। जीडीएस के पदों पर यह भर्ती दो साल के लिए होगी। प्रदर्शन के आधार पर अवधि एक साल के लिए आगे बढ़ाई जा सकती है।

India Post Payments Bank (IPPB) GDS Bharti 2022:

कुल पद – 650 पद

योग्यता – इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएट व कम से कम दो साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

आयु सीमा – उम्मीदवार की आयु 20 – 35 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु की गणना 30 अप्रैल 2022 से होगी। यानी उम्मीदवार का जन्म 30/04/1987 से पहले और 30/04/2002 के बाद न हुआ हो।

चयन प्रक्रिया – लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, भाषा प्रवीणता परीक्षा में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा।

वेतनमान – सैलेरी 30,000/- रुपये प्रति माह होगी।

आवेदन प्रक्रिया – इस रोजगार के लिए आपको आवेदन Online करना होगा आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

आवेदन शुल्क (Application Fees)-उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 700 रुपये का भुगतान करना होगा।

किस राज्य में कितनी वैकेंसी-

आंध्र प्रदेश 34, असम 25, बिहार 76, छत्तीसगढ़ 20,दिल्ली 4,गुजरात 31, हरियाणा 12,हिमाचल प्रदेश 9, जम्मू और कश्मीर 5, झारखंड 8, कर्नाटक 42, केरल  15, मध्य प्रदेश 32,महाराष्ट्र 71,ओडिशा 20,पंजाब 18, राजस्थान 35, तमिल नाडु 45, तेलंगाना 21,उत्तर प्रदेश 84,उत्तराखंड 3,पश्चिम बंगाल 33
उत्तर पूर्व के राज्य – 15

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

  • उम्मीदवारों द्वारा आवेदन के संपादन / संशोधन सहित ऑनलाइन पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि – 10 मई 2022
  • IPPB GDS ऑनलाइन पंजीकरण अंतिम तिथि – 27 मई 2022
  • IPPB GDS ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि – 10 मई 2022 से 27 मई 2022
  • IPPB GDS परीक्षा तिथि – जून 2022 (उम्मीदवार को कॉल लेटर के माध्यम से सूचित किया जाएगा)
  • IPPB GDS प्रवेश पत्र तिथि – आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के 7-10 दिन बाद
  • IPPB GDS परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि – जून 2022
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews