India Post recruitment 2021: यहां निकली हैं 3679 पदों पर भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

Hindustan Shipyard Limited

करियर डेस्क| India Post Recruitment 2021 : सरकारी नौकरी (Government Jobs) की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए भारतीय डाक विभाग में नौकरी पाने का सुनहर मौक़ा है| इंडिया पोस्ट (India Post) ने हाल ही में एपी डाक सर्कल, दिल्ली पोस्टल सर्कल और तेलंगाना रेलवे सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवक (Gramin Dak Sevak) की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है|

नोटिफिकेशन के अनुसार 27 जनवरी,2021 से शुरू हुई इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को 26 फरवरी, 2021 से पहले इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट- appost.in पर अपने आवेदन जमा करने होंगे। नोटिफिकेशन के मुताबिक, ग्रामीण डाक सेवक के कुल 3679 खाली सीटों में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें से 2296 पद एपी जीडीएस, 233 दिल्ली जीडीएस और 1150 सीटें तेलंगाना जीडीएस भर्ती 2021 के लिए आरक्षित की गई हैं। अगर आप इस पद के लिए जरूरी योग्यता को पूरी करते हैं और इसमें रुचि रखते हैं तो आप 26 फरवरी, 2021 से पहले इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट- appost.in पर अप्लाई कर सकते हैं|

दसवीं पास होना जरूरी
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है| डाक विभाग में GDS के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है| आयु की गिनती 27 जनवरी 2021 तक की उम्र के आधार पर की जाएगी| नियमों के मुताबिक कैंडिडेट्स का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। वहीं योग्य कैटेगरी के कैंडिडेट को उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी।

इतनी देनी होगी फीस
इस पद के लिए अप्लाई करने वाले यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष/ट्रांसमैन को एप्लीकेशन फीस के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना है, जबकि एससी/एसटी/महिला/ट्रांसवोमन/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी से संबंधित लोगों को कोई फीस नहीं देना है.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews