10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी विभाग में बंपर भर्ती, अंतिम तिथि से पहले जमा करें फॉर्म

DSSSB

India Post Recruitment: देश के कई युवा सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं और किसी सरकारी विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर इंतजार कर रहा है। इंडिया पोस्ट में बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक आ चुकी है इसलिए जल्द से जल्द अपना फॉर्म जमा कर दें।

बंपर पदों पर निकाली गई इंडिया पोस्ट की यह भर्ती काफी समय पहले शुरू की गई थी। लंबे समय से इस पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है जिसकी अंतिम तिथि अब करीब आ चुकी है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह 9 दिसंबर 2023 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

कितने पद

इंडिया पोस्ट की ओर से 1899 पदों पर भर्ती की जा रही है। यह भर्ती अलग-अलग पदों पर की जा रही है जिनमें 598 पद पोस्ट असिस्टेंट, 585 पद पोस्टमैन, 143 पद सोर्टिंग अस्सिटेंट और 570 पद एमटीएस और मेल गार्ड के तीन पद निकाले गए हैं। स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत निकाले गए इन पदों पर डिपार्मेंट आफ पोस्ट के साथ गवर्नमेंट आफ इंडिया भर्ती करने वाली है।

योग्यता

इंडिया पोस्ट की इस भर्ती से जुड़ी सबसे अच्छी बात यह है कि इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से किसी तरह की खास डिग्री नहीं मांगी गई है। दसवीं से लेकर ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

इंडिया पोस्ट की इस भर्ती में किसी भी तरह की परीक्षा नहीं देनी है। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर मिलने वाली सैलरी भी 18000 से 81000 महीना तक रहेगी। ऑफिशियल वेबसाइट पर इस संबंध में सारी जानकारी दी गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews