युवाओं के लिए अच्छी खबर ! भारतीय वायु सेना दे रहा है नौकरी का अवसर, जाने किन पदों के लिए होगी भर्ती

युवाओं के लिए अच्छी खबर ! भारतीय वायु सेना दे रहा है नौकरी का अवसर, जाने किन पदों के लिए होगी भर्ती

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट । यह खबर उन लोगों के लिए है जो भारतीय वायु सेना में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं , लेकिन कम पढ़े – लिखे होने के कारण  उन्हें एयरफोर्स में जाने का मौका नहीं मिल पाता। बता दें कि  शीट मेटल वर्कर , machinist , welder mechanic सहित अन्य कई  पदों पर भर्ती के लिए भारतीय वायु सेना द्वारा ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया है। बता दे कि भर्ती के लिए कुल रिक्त पद कि संख्या 51 है ।

यह भी पढ़े … India Press Freedom Report:- मध्यप्रदेश पत्रकारों पर होने वाले हमलों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर , 16 पत्रकार हमले दर्ज किये गये

8वीं पास भी कर पाएंगे आवेदन

उम्मीदवारों की पद पर नियुक्ति एक  व्यक्तित्व परीक्षण / इंटरव्यू के बाद  किया जाएगा । इन पदों के लिए आठवीं और दसवीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस वर्ष आईएएफ  द्वारा  मशीनिस्ट ( Machinist) के 4 पद , शीट मेटल वर्कर ( Sheet Metal Worker) के 7 पद , वेल्डर ( welder ) के 6 पद , मैकेनिक रेडियो और रडार एयरक्राफ्ट (Mechanic Radio and Radar Aircraft) के 9 पद, इलेक्ट्रीशियन एयरक्राफ्ट( Electrician Aircraft) के 24 पद और पेंटर( painter ) के 1 पद पर भर्ती कि जायेगी ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews