Sarkari Naukari: आर्मी एयर डिफेन्स सेंटर में निकली LDC पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन

job alert

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इंडियन आर्मी एयर डिफेन्स सेंटर (Indian Army Defence Centre) में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) पदों पर भर्ती निकली है। जिन भी युवाओं को सरकारी नौकरी की तलाश है वो आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टायपिंग टेस्ट के आधार पर होगा। उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन तिथि

ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई और 22 जुलाई के बीच की तारीख में शुरू हो सकती है। साथ ही प्रचार के 45 दिनों तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… शिल्पा शेट्टी के नए Vanity वैन की वीडियो हो रही है वायरल, इन्साइड को देख हैरान हुए लोग, कह डाली ये बात

आयु और योग्यता

बारहवीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और अधितम 25 साल है। साथ ही इंग्लिश टायपिंग स्पीड 35 wpm और hindi टायपिंग 30 wpm होनी चाहिए।

सैलरी और चयन प्रक्रिया

LDC पदों पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 19900 रुपये से लेकर 63200 रुपये तक की सैलरी प्रतिमाह दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टायपिंग टेस्ट के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 2 घंटो के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों सही पते पर आवेदन पत्र भेज कर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही जरूरी दस्तावेज़ों को लिफ़ाफ़े में भेजना ना भूले। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक सूचना यहाँ देख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews