Indian Army Recruitment 2022: 10वीं पास के लिए भारतीय सेना में भर्ती, 56000 सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

Indian Postal Department

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना (Indian Army Group C Recruitment 20220) में जाने का सुनहरा मौका है। भारतीय सेना के आर्मी (Indian Army Recruitment 2022) पोस्टल सर्विस विंग, ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स ने ग्रुप C के रिक्‍त पदों की भर्ती निकाली है। इसके आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू हो गई है और आखरी तारीख 2 अप्रैल है। इस प्रक्रिया के जरिए वाशरमैन और गार्डनर के पदों पर उम्‍मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।इच्‍छुक उम्‍मीदवार निर्धारित योग्‍यता, वेतन, जरूरी डेट्स और अन्‍य जानकारियां आधिकारिक नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

Indian Army Recruitment 2022

कुल पद -2

पदों का विवरण- वाशरमैन और गार्डनर के 1-1 पदों पर भर्ती की जाएगी।

योग्यता- आवेदन ऑफलाइन माध्‍यम से किए जाएंगे।  आवेदन दर्ज करने के लिए उम्‍मीदवारों को किसी मान्‍यताप्राप्‍त स्‍कूल से 10वीं पास होना जरूरी है।

आयु सीमा-आवेदन के लिए आयुसीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित है।

चयन प्रक्रिया- उम्‍मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा और एक प्रैक्टिकल टेस्‍ट के माध्‍यम से किया जाएगा. उम्‍मीदवारों को नोटिफिकेशन के साथ दिए गए एप्लिकेशन फॉर्म को भरकर इस पते पर भेजना होगा।

सैलरी-चयनित उम्‍मीदवारों को 18,000/- रुपये से 56,900/- रुपये के वेतनमान पर नौकरी पर रखा जाएगा।

पता- विंग कमांडर, APS विंग, ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स रेजिमेंटल सेंटर कैम्‍प्‍टी, जिला नागपुर 441001।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews