Indian Army Recruitment 2022: जल्द ही शुरू होंगे आवेदन, जाने कैसे करें अप्लाई..

Indian Army Recruitment 2022: जल्द ही शुरू होंगे आवेदन, जाने कैसे करें अप्लाई..

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय आर्मी ने Indian army SSC technical recruitment 202 के नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए हैं, जिसके मुताबिक एसएससी टेक्निकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती होने वाली है। बता दें कि 8 मार्च 2022 से आवेदन शुरू होंगे  और आवेदन करने की प्रक्रिया 6 अप्रैल 2022 तक जारी रहेगी।  वैकेंसी महिला और पुरुष दोनों के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… GRSE Recruitment 2022: शुरू हो चुके हैं आवेदन, इंजीनियरों के लिए है सुनहरा अवसर

वैकेंसी:

SSC Tech  – 59 th पुरुष
SSCW Tech –30 th महिला

यह भी पढ़े … CBSE-CISCE Board : Term-1 रिजल्ट- Term 2 परीक्षा पर आई बड़ी अपडेट, जाने महत्वपूर्ण नियम और तारीख

जिन उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग की डिग्री होगी, केवल वही आवेदन करने के योग्य होंगे। इंजीनियर के फाइनल ईयर में  पढ़ने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें अपने पिछले साल के सभी  मार्कशीट और दस्तावेजों को सबूत के तौर पर जमा करवाना होगा।

यह भी पढ़े … EXIM Bank Recruitment 2022: खुशखबरी! बैंक में निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन..

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 साल है और अधिकतम 27 साल है। बता दें कि एसएससी टेक्निकल ऑफिसर के पद पर उम्मीदवारों का चयन एप्लीकेशन कि शॉर्टलिस्टिंग, उसके बाद एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद होगा। अलग-अलग पदों के लिए वेतन भी अलग होंगे।

कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले इंडियन आर्मी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा, वहां जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। उसके बाद अपना पूरा डिटेल्स भरकर, ऑनलाइन एप्लीकेशन को सबमिट करना होगा। भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी निकालकर उम्मीदवार रख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews