
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय सेना ने विभिन्न पदों पर भर्ती (Indian Army Recruitment 2022) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jobs In MP) में नियुक्ति की जाएगी। भारतीय सेना ने रसोइया, टेलर, नाई आदि पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं।
भारतीय सेना के इस भर्ती अभियान में कुल 14 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसकी डिटेल जानकारी आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर फॉर्म डाउन लोड कर भरकर भेज सकते हैं। आवेदन भेजने का तरीका ऑफलाइन है।
ये भी पढ़ें – Government Job : रक्षामंत्रालय में निकली भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, जाने पात्रता समेत अन्य डिटेल्स..
पदों का विवरण
कुल पद – 14
रसोइया – 09 पद
टेलर – 01 पद
नाई – 01 पद
रेंज चौकीदार – 01 पद
सफाईवाला – 02 पद
ये भी पढ़ें – MP Board: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, इस दिन जारी होगा रिजल्ट! जानें नई अपडेट
ये हैं आवश्यक योग्यताएं
रसोइया – आवेदक 10 वीं पास होना चाहिए, उसमें भारतीय खाना बनाने का ज्ञान और दक्षता होनी चाहिए
टेलर – आवेदक 10 वीं पास होना चाहिए, इसके अलावा उसके पास सम्बंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।
नाई – आवेदक 10 वीं पास होना चाहिए, इसके अलावा उसे इस काम का एक साल का अनुभव होना चाहिए।
रेंज चौकीदार – आवेदक 10 वीं पास होना चाहिए, इसके अलावा उसे इस काम का एक साल का अनुभव होना चाहिए।
सफाईवाला – आवेदक 10 वीं पास होना चाहिए, इसके अलावा उसे इस काम का एक साल का अनुभव होना चाहिए।
ये भी पढ़ें – Government Jobs 2022 : 1136 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, जल्दी करें आवेदन
इतना मिलेगा वेतन
रसोइया – 19,900/-
टेलर – 18,000/-
नाई – 18,000/-
रेंज चौकीदार – 18,000/-
सफाईवाला – 18000/-
आयुसीमा
सामान्य वर्ग के आवेदक की आयुसीमा 18 से 25 साल है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को नियमानुसार आयुसीमा में छूट मिलेगी।
इस पते पर भेजे आवेदन
भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर उपलब्ध एप्लिकेशन फॉर्म को डाउन लोड कर अच्छी तरह से नोटिफिकेशन में चाही गई जानकारियां भरने के बाद The Commandant Grenadiers Regimental Centre Jabalpur (MP) Pin – 482001 पर भेजे। फॉर्म को भेजते समय लिफाफे के ऊपर उस पोस्ट का नाम अवश्य लिखे जिसके लिए आवेदन किया है। आवेदन पत्र रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रसारण के एक महीने के अंदर भेजना हैं।
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

