इंडियन आर्मी ने निकाली 190 पदों पर भर्ती, 31 मई तक भरें फॉर्म, जानें चयन प्रक्रिया और पात्रता 

इंडियन आर्मी CSBO ग्रेड-II भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव हो चुका है। दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
Indian Army Recruitment 2026

इंडियन आर्मी हेडक्वार्टर 2 सिग्नल ट्रेंनिंग सेंटर पणजी गोवा ने सिविलियन स्विच बोर्ड ऑपरेटर ग्रेड-2 पदों पर भर्ती (Indian Army Recruitment 2026) निकाली है। जिससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसे पढ़ने के बाद ही उम्मीदवारों को फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है। आवेदन प्रक्रिया 2 मई से लेकर 31 में तक जारी रहेगी।

रिक्त पदों की संख्या को 190 है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। जनरल के लिए 94, एससी के लिए 22, एसटी के लिए 12, ओबीसी के लिए 46, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 19, पीडब्ल्यूबीडी के लिए 12 और एक्स सर्विसमैन के लिए 20 पद रिजर्व किए गए हैं। उम्मीदवार ईमेल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। कोई भी फीस नहीं लगेगी।

ऐसे करें आवेदन

एप्लीकेशन फॉर्म को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करना होगा और एडोब रीडर का इस्तेमाल करके इसे पूरा करना होगा। इसमें सभी जानकारी को दर्ज करके आधार कार्ड, 10वीं सर्टिफिकेट, पीबीएस एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेजों के साथ ईमेल एड्रेस sunshine.rise@nic.in पर भेजना होगा।  ध्यान रखें कि अधूरे आवेदन  या लेट से भेजे गए आवेदन पत्र रिजेक्ट कर दिए जाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा प्राइवेट बोर्ड एक्सचेंज बोर्ड से हैंडलिंग में 6 महीने का अनुभव होना भी जरूरी है। हिंदी और इंग्लिश भाषा इसका ज्ञान भी होना चाहिए।

निर्धारित आयु सीमा 31 मई 2026 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तय की गई है। ओबीसी को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें कुल चार विषय शामिल होंगे- जनरल इंटेलिजेंस एंड न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश और लॉजिकल रीजनिंग। प्रत्येक विषय 25 अंक का होगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों को प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

यहाँ देखें नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews