आर्मी में मेडिकल ऑफिसर के 225 पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर से पहले करें आवेदन, सैलरी 1.20 लाख तक

आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती करने का लक्ष्य है। इसके लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को दिल्ली में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
jobs

आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस ने मेडिकल ऑफिसर के 225 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन के लिए लिंक 13 सितंबर 2025 से एक्टिव होगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 3 अक्टूबर 2025 है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।आईए जानते है कि आर्मी एएफएमएस एमओ के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस के बारें में…….

Army AFMS MO Recruitment 2025

कुल पद: 225 (169 पुरुष+56 महिला)

भर्ती निकाय: आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस (AFMS)

पद का नाम: मेडिकल ऑफिसर

योग्यता: उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।

आयुसीमा : अभ्यर्थियों की उम्र 31 दिसंबर 2025 को 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। यानी उम्मीदवारों का जन्म 02 जनवरी 1998 को या उसके पश्चात हुआ हो। स्नातकोत्तर डिग्री धारक अभ्यर्थी की आयु 31 दिसंबर 2025 को 35 वर्ष से कम होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया: शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल, साक्षात्कार नवंबर 2025 दिल्ली में।

आवेदन शुल्क:अनारक्षित वर्ह (Gen)/ ओबीसी (OBC) – 200 रुपये, अनुसूचित जाति (SC)/ अनुसूचित जनजाति ( ST) – 200 रुपये। यहां अभ्यर्थी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए अपने आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

सैलरी: चयनित अभ्यर्थियों को 61,300-1,20,900 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य वेतन भत्ते भी मिलेंगे।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले AFMS वेबसाइट join.afms.gov.in सर्च करें।
  • नए यूजर हैं, तो New User Registration पर जाकर पहले पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  • अब रजिस्टर्ड ईमेड एड्रेस और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें।
  • Recruitment सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भर दें।
  • फोटो, हस्ताक्षर सही साइज में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकाल लें।
  • इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews