Indian Army Recruitment: स्टेनो और MTS पदों पर निकली भर्ती, अच्छी सैलरी, जाने पात्रता  

Indian Army Recruitment: स्टेनो और MTS पदों पर निकली भर्ती, अच्छी सैलरी, जाने पात्रता  

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में इंडियन आर्मी हेड क्वार्टर 101 शीलोंग सिविल क्षेत्र ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिसके मुताबिक मल्टी टास्किंग स्टाफ मैसेंजर (MTS messenger) और स्टेनो ग्रेड 2 (Steno grade 2) के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार इस पद पर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 1 मई, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। कुल वैकेंसी 5 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 25 साल है।

यह भी पढ़े…  MP Government Job 2022: 736 अलग अलग पदों पर भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें Apply

एमटीएस मैसेंजर के पद पर दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, तो वहीं स्टेनोग्राफर के पद पर 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए उनकी टाइपिंग स्पीड भी 30wpm तक होनी चहिए। उम्मीदवारों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लिखित परीक्षा, कैरक्टर वेरीफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के बाद किया जाएगा।

सैलरी:

एमटीएस पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को ₹5200 से लेकर ₹20200 तक की सैलरी दी जाएगी और स्टेनोग्राफर को ₹25500 की सैलरी दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बताए गए पते पर आवेदन पत्र को अच्छे से भरकर ऑफलाइन भेज सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म के साथ उम्मीदवारों को अपने एजुकेशन क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ भेजने के निर्देश दिए गए हैं। लिफाफे की साइज 9*4 इंच होनी चाहिए। साथ ही ₹47 भी एप्लीकेशन फॉर्म के साथ उपलब्ध होना चाहिए।

पता:The Establishment Officer, Headquarters 101 Area, PIN-908101, C/o 99 APO

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews