Indian Bank Recruitment: इंडियन बैंक ने निकाली 1500 पदों पर भर्ती, आवेदन 10 जुलाई से शुरू, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया

ग्रेजुएट के लिए इस सरकारी बैंक ने भर्ती निकाली है। आवेदन शुल्क 500 रुपये है।
bank jobs 2024

Indian Bank Recruitment 2024: पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई यानि आज से शुरू कर दी है। अधिसूचना जारी हो चुकी है। इच्छुक और योग उम्मीदवार ऑनलाइन 31 जुलाई तक आवेदनं कर सकते हैं। रिक्त  पदों की संख्या कुल 1500 पद। जिसमें से जनरल के लिए 680, एससी के लिए 255, एसटी के लिए 77 और ओबीसी के लिए 55 पद खाली हैं। आवेदन शुल्क जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए फीस “शून्य” है।

योग्यता और आयु सीमा 

किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकम 28 वर्ष है। ओबीसी कैटिगरी के उम्मीदवारों को 3 वर्ष, एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में मिलेगी। विधवा, तलाकशुदा, पति से अलग रहने वाली अविवाहित महिला को भी आयु सीमा में छूट मिलेगी। जनरल कैटेगरी महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 38 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 40 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों  का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और  मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी 100 प्रश्नों को पूरा करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। क्षेत्रीय भाषा  का ज्ञान भी उम्मीदवारों को होना चाहिए।

वेतन

बैंक के मेट्रो अर्बन ब्रांच में नियुक्ति के बाद 15, 000 रुपये  प्रतिमा प्रतिमा स्टाइपेंड दिया जाएगा। वहीं ग्रामीण या सेमीअर्बन ब्रांच में नियुक्ति के बाद 12,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग की अवधि 1 साल होगी।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले इंडियन बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.indianbank.in/ पर जाएं।
  • “Career” सेक्शन पर जाकर अप्रेंटिस भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • नाम, फोन नंबर और ईमेल आईडी के जरिए रजिस्ट्रेशन करें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद पत्र भरें।
  • आवेदन पत्र में सभी जानकारी सही-सही भरें। सत्यापित करने के बाद आवेदन पत्र को जमा करें।
  • फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अब एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews