इंडियन बैंक में निकली 300 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट के सुनहरा मौका, 2 सितंबर तक करें Apply, जानें वेतन और नियम

इंडियन बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर के पद पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in है।
indian bank recruitment

Indian Bank Recruitment: इंडियन बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक और इच्छुक उम्मीदवार 2 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन ऑफ़िशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। रिक्त पदों की संख्या कुल 300 है। एससी के लिए 44, एसटी के लिए, ओबीसी के लिए 79 पद खाली हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति तमिलनाडु/पुडुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और गुजरात में होगी।

योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का भारत, नेपाल या भूटान का नागरिक होना चाहिए 1 जनवरी 1962 से पहले भारत में बसने वाले तिब्बती रिफ्यूजी भी तिब्बती रिफ्यूज भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/कॉलेज या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

निर्धारित आयु सीमा कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि सरकारी नियमों के तहत एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews