इंडियन बैंक में निकली है भर्ती, बिना लिखित परीक्षा चयन, अच्छी सैलरी, 30 नवंबर से पहले करें आवेदन

सभी योग्य उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसमें कम्युनिकेशन एबिलिटी, लीडरशिप स्किल, समस्या समाधान का दृष्टिकोण और टीचिंग स्किल का मूल्यांकन किया जाएगा।
indian bank recruitment

Indian Bank Recruitment 2024: अगर आप बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है।  इंडियन बैंक ट्रस्ट फॉर रूरल डेवलपमेंट (IBTRD) में फाइनेंस लिटरेसी काउंसलर (FLC) के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाकर 30 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

Indian Bank Recruitment 2024

कितने पद:यह रिक्ति पुदुचेरी में 01 पद के लिए है, जो कॉन्ट्रैक्ट बेस पर भरी जा रही है। उम्मीदवारों का चयन 02 सालों के लिए किया जाएगा। इसके बाद परफॉर्मेंस रिव्यू के आधार पर इसे अन्य 03 सालों के लिए बढ़ाया जाएगा।

आयु सीमा : अधिकतम आयु सीमा 68 वर्ष होनी चाहिए, तभी वे आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे।

योग्यता:  फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के रिटायर्ड कर्मचारी, आरबीआई, नाबार्ड, सिडबी और अन्य कर्मशियल बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी आवेदन करने के योग्य हैं। उम्मीदवराों को स्थानीय भाषा और अंग्रेजी भाषा की नॉलेज भी होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया: सभी योग्य उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसमें कम्युनिकेशन एबिलिटी, लीडरशिप स्किल, समस्या समाधान का दृष्टिकोण और टीचिंग स्किल का मूल्यांकन किया जाएगा।

सैलरी-भत्ते : चयनित उम्मीदवारों को 18,000 का मंथली सैलरी मिलेगी।

अतिरिक्त वित्तीय साक्षरता शिविरों के आयोजन पर आधारित भत्ता निम्नलिखित होगा:

  • 0-4 शिविर प्रतिमाह: कोई भत्ता नहीं
  • 5-9 शिविर प्रतिमाह: 2,000 रुपये
  • 10 या उससे अधिक शिविर प्रतिमाह: 4,000 रुपये
    अन्य भत्ते
  • समाचार पत्र: 250 रुपये या वास्तविक खर्च (जो भी कम हो)
  • मोबाइल खर्च: 300 रुपये या वास्तविक व्यय (जो भी कम हो)
  • यात्रा भत्ता: 4 प्रति किलोमीटर, अधिकतम 4,000 या वास्तविक खर्च (जो भी कम हो)
  • विविध खर्च: 1,500 या वास्तविक खर्च

कैसे करें आवेदन

“जोनल मैनेजर , इंडियन बैंक: जोनल ऑफिस,आरएस नबंर 66/4A, ECR रोड, Pakkamudayanpet, पुदुचेरी-605008।” उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews