ICG Vacancy 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड में भर्ती, 3 नंवबर तक कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी-योग्यता समेत अन्य डिटेल्स

ICG Vacancy 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 81100 रुपये तक मिलेगा वेतन, नवंबर तक चलेगी आवेदन की प्रक्रिया
icg recruitment 2026

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) में सिविलियन ग्रुप-सी पदों पर नई भर्ती निकली है, जिसकी अंतिम तिथि 03 नवंबर 2026 है। यह वैकेंसी स्टोर कीपर ग्रेड II से लेकर इंजन ड्राइवर, चपरासी, चौकीदार जैसे सिविलियन पदों के लिए है। भर्ती का नोटिफिकेशन 19-25 सितंबर 2026 के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ है।

इच्छुक व योग्य ​उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiancoastguard.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और निर्धारित प्रारूप में आवेदन फॉर्म आवश्यक दस्तावेजों (10वीं/12वीं मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र आदि) के साथ जमा कर सकते हैं।

Indian Coast Guard Recruitment 2026 

​पद नाम: स्टोर कीपर (ग्रेड II), इंजन ड्राइवर, सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर, एमटीएस (चपरासी/चौकीदार) और लास्कर।

पदों का विवरण:

  • स्टोर कीपर ग्रेड II 01
  • इंजन ड्राइवर 01
  • लास्कर (Lascar) 01
  • सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड) 01
  • एमटीएस (चपरासी) 01
  • एमटीएस (चौकीदार) 01

​आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 से 30 वर्ष (पदानुसार)। नियमानुसार ओबीसी/एससी/एसटी वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सरकारी कर्मचारियों को नियमों के अनुसार अधिकतम 40 वर्ष तक की छूट मिल सकती है। इंजन चालक पद की आरक्षित रिक्तियों में एससी उम्मीदवारों को 5 वर्ष तक , ड्राइवर, एमटीएस (चपरासी) और एमटीएस (चौकीदार) पदों पर ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

योग्यता: अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है।

  • स्टोर कीपर ग्रेड II: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास । फर्म, सेंट्रल या राज्य सरकार के संगठन में स्टोर्स का 1 साल का अनुभव ।
  • इंजन ड्राइवर: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास । सरकारी संस्थान या उसके समकक्ष इंस्टीट्यूट से इंजन ड्राइवर के तौर पर योग्यता का प्रमाण पत्र ।
  • लास्कर (Lascar): मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या इसके समकक्ष योग्यता । बोट पर 3 साल का अनुभव।
  • सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड): मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास। हैवी और लाइट मोटर व्हीकल दोनों के लाइसेंस। मोटर मैकेनिज्म की नॉलेज । कम से कम 2 साल का मोटर व्हीकल का अनुभव ।
  • एमटीएस (चपरासी) : 10वीं पास या समकक्ष योग्यता । दो साल बतौर ऑफिस अटेंडेंट का अनुभव ।
  • एमटीएस (चौकीदार): मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण । 2 साल का अनुभव।

​वेतनमान: 18,000 से लेकर 81,100 रुपए प्रतिमाह तक (पे लेवल 1 से 4 के अनुसार)।

  • स्टोर कीपर ग्रेड II:  19,900-63,200 प्रति माह तक
  • इंजन ड्राइवर: 25,500-81,100 प्रति माह तक
  • लास्कर: 18,000-56,900 प्रति माह तक
  • सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड): 19,900-63,200 प्रति माह तक
  • एमटीएस (चपरासी): 18,000-56,900 प्रति माह तक
  • एमटीएस (चौकीदार): 18,000-56,900 प्रति माह तक

चयन प्रक्रिया:

  • आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी
  • ​दस्तावेज़ सत्यापन और बायोमेट्रिक सत्यापन
  • ​लिखित परीक्षा (सामान्य श्रेणी हेतु न्यूनतम 50% तथा आरक्षित वर्ग हेतु 45% अंक आवश्यक)
  • ​ट्रेड टेस्ट / स्किल टेस्ट

Indian Coast Guard Recruitment notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews