Merchant Navy Vacancy:  इंडियन मर्चेन्ट नेवी ने निकाली 4,000 पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन, जानें पात्रता और वेतन

indian navy recruitment

Merchant Navy Vacancy:  इंडियन मर्चेन्ट नेवी ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या 4000 है। डेक रेटिंग, सीमैन, इलेक्ट्रिशियन, इंजन रेटिंग, वेल्डर समेत अन्य कई पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या

  • डेक रेटिंग- 721
  • Seaman- 1432
  • इंजन रेटिंग- 236
  • इलेक्ट्रिशियन-408
  • कुक-203
  • मेस बॉय-922
  • वेल्डर/हेल्पर-78

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। 10वीं/12वीं/आईटीआई कैडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 17.5 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

वेतन

डेकिंग और वेल्डर को 50,000 से 85000 रुपए वेतन मिलेगा। इंजन रेटिंग, मेस बॉय और कुक को 40,000 रुपए से लेकर 60,000 रुपए वेतन मिलेगा। इलेक्ट्रिशियन को 60,000 रुपए से लेकर 90,000 रुपए वेतन मिलेगा। वहीं सीमैन के लिए वेतन 38,000 और 55,000 रुपए के बीच होगा। उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। 2 घंटे की परीक्षा के लिए 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का आयोजन मई में हो सकता है। तारीख की घोषणा जल्द होगी। आवेदन शुल्क 100 रुपए है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sealanemaritime.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Indian Merchant Navy Recruitment 2024″ के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र को सही-सही भरें। जरूरी दस्तावेजों को जमा करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर आप अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews