इंडियन नेवी में निकली हैं 2800 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन, जाने आयु-पात्रता

indian navy

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने अग्निपथ योजना के तहत सीनियर सेकन्डेरी रीक्रूट पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। कुल वैकेंसी की संख्या 2800 हैं, जिसके लिए आवेदन 15 जुलाई, 2022 से शुरू होंगे। भारतीय नौसेना में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन इंडियन नेवी के ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर 22 जुलाई 2022 तक आवेदन कर पाएंगे।

यह भी पढ़े… TVS Ronin 225cc: टीवीएस की पहली Scrambler लुक वाली Motorcycle हुई लॉन्च, जाने कीमत और खासियत

योग्यता और आयु

कोई भी उम्मीदवार जिसने गणित और फिज़िक्स से बारहवीं पास किया हो वो आवेदन कर सकते हैं। या फिर केमिस्ट्री/कंप्युटर साइंस/ बायोलॉजी किसी भी एक विषय से पास किए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का जन्म 1 नवंबर 1999 से लेकर 30 अप्रैल 2005 के बीच होना अनिवार्य होगा। साथ ही 157 cm की हाइट और चेस्ट एक्स्पैन्शन 5 cm होना अनिवार्य होगा। महिला और पुरुष दोनों ही इस पद आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… Odisha Board 10th Result : जारी किया ओडिशा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे

चयन प्रक्रिया और सैलरी 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसकी तारीख की घोषणा जल्द ही होने वाली है। सैलरी की बात करें तो स्टीपेंड हर महीने 14,600 रुपये होगा। ट्रेनिंग खत्म होने बाद नियुक्ति होगी, जिसके बाद सैलरी बढ़ 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक हो जाएगी।

लिंक

joinindiannavy.gov.in

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews