भारतीय नौसेना में नौकरी का मौका, 1100 पदों पर निकली भर्ती, अधिसूचना जारी, 18 जुलाई तक करें Apply, जानें डिटेल

भर्ती नौसेना में 1000 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। युवाओं के लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है। एप्लीकेशन पोर्टल खुला है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
indian navy recruitment

भारतीय नौसेना ने ग्रुप-सी विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है, जिससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट incet.cbt-exam.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2025 है। पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन परीक्षा और अन्य जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 1110 है। उम्मीदवारों की नियुक्ति मल्टी टास्किंग स्टाफ चार्जमैन, स्टाफ नर्स, असिस्टेंट, फार्मासिस्ट, कैमरामैन, स्टोर सुपरिंटेंडेंट, फायर इंजन ड्राइवर, फायरमैन, स्टोरकीपर, सिविलियन मोटर ड्राइवर, पेस्ट कंट्रोल वर्कर, लेडी हेल्थ विजिटर और भंडारी समेत अन्य पदों पर होगी।

इतनी लगेगी फीस (Indian Navy Recruitment 2025)

फॉर्म भरने के लिए  जनरल/ईबीसी/बीसी/ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 295 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला/ एसटी/एसटी/पीएच कैटेगरी के कैंडिडेटके लिए एप्लीकेशन फीस जीरो है। जानकारी के लिए बता दें कि शुल्क भुगतान केवल क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग मोड में किया जा सकता है। अन्य किसी माध्यम से शुल्क को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग है। 10वीं/12वीं/डिप्लोमा/ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सभी पदों के लिए न्यूनतम 18 वर्ष है। स्टाफ नर्स के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है। चार्जमैन के लिए 30 वर्ष और कैमरामैन के लिए 35 वर्ष। फार्मासिस्ट, फायर इंजन ड्राइवर, फायरमैन और ड्राफ्ट्समैन के लिए 27 वर्ष है। अन्य पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा पर 25 वर्ष निर्धारित की गई है। रक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

ऐसे होगा चयन 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ट्रेड/फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। परीक्षा की तारीख अभी  तक घोषित नहीं की गई है। लिखित परीक्षा कुल 100 अंक की होगी। जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटी एप्टिट्यूड और इंग्लिश लैंग्वेज से संबंधित 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसकी अवधि 90 मिनट होगी।

कैसे भरें फॉर्म?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर INCET 01/2025 ऑनलाइन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें और आवेदन पत्र को भरें।
  • फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें। सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड/प्रिंट आउट करके रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews