इंडियन नेवी में निकली है 270 पदों पर भर्ती, सैलरी 80 हजार पार, 25 फरवरी से पहले करें अप्लाई, जानें आयु सीमा योग्यता और डिटेल्स

इंडियन नेवी ने 2026 बैच के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर के 250 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 फरवरी से पहले आवेदन कर सकते हैं।
Indian Navy Recruitment

Indian Navy SSC Recruitment 2025: भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) अधिकारी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।8 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है,  योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर 25 फरवरी तक आवेदन कर सकते है।

चयनित उम्मीदवारों को एसएससी (एनएआईसी) अधिकारियों के लिए तीन साल और अन्य शाखाओं/कैडरों के अधिकारियों के लिए दो साल की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा। परिवीक्षा अवधि सब लेफ्टिनेंट के पद की स्वीकृति की तारीख से शुरू होगी और एसएससी (एनएआईसी) के लिए तीन साल और अन्य शाखाओं/कैडरों के लिए दो साल या प्रारंभिक प्रशिक्षण पूरा होने पर (जो भी बाद में हो) समाप्त हो जाएगी।

Indian Navy Recruitment 2025

कुल पद : 270

पदों का विवरण

  • एग्जीक्यूटिव ब्रांच के 60 पद।
  • पायलट के 26 पद।
  • नेवल एयर ऑपरेशन ऑफिसर के 22 पद।
  • एयर ट्राफिक कंट्रोलर के 18 पद।
  • लॉजिस्टिक्स के 28 पद।
  • एजुकेशन ब्रांच के 15 पद।
  • इंजीनियरिंग ब्रांच के 38 पद।
  • इलेक्ट्रिकल ब्रांच के 45 पद
  • नेवल कंस्ट्रक्टर के 18 पद शामिल हैं।

आयु सीमा: अलग अलग उम्मीदवारों के लिए अलग अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है।

  • एग्जीक्यूटिव ब्रांच (जीएस(एक्स)/हाइड्रो) : 02 जनवरी 2001 – 01 जुलाई 2006 के बीच जन्म हुआ हो
  • पायलट : 02 जनवरी 2002 – 01 जनवरी 2007 के बीच जन्म हुआ हो
    नेवल एयर ऑपरेशन ऑफिसर : 02 जनवरी 2002 – 01 जनवरी 2007 के बीच जन्म हुआ हो
  • एयर ट्रैफिक कंट्रोलर : 02 जनवरी 2001 – 01 जनवरी 2005 के बीच जन्म हुआ हो
  • लॉजिस्टिक्स : 02 जनवरी 2001 – 01 जुलाई 2006 के बीच जन्म हुआ हो
  • एजुकेशन : 02 जनवरी 2001 – 01 जनवरी 2005 के बीच जन्म हुआ हो
  • इंजीनियरिंग ब्रांच (जनरल सर्विस) : 02 जनवरी 2001 – 01 जुलाई 2006 के बीच जन्म हुआ हो
  • इलेक्ट्रिकल ब्रांच (जनरल सर्विस) : 02 जनवरी 2001 – 01 जुलाई 2006 के बीच जन्म हुआ हो
  • नेवल कंस्ट्रक्टर : 02 जनवरी 2001 – 01 जुलाई 2006 के बीच जन्म हुआ हो

योग्यता : इंडियन नेवी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई, बीटेक की डिग्री, एमबीए, बीएसस, बी.कॉम, एमसीए या एमएससी होनी चाहिए ।योग्यता संबंधित विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क : कोई शुल्क नहीं

चयन प्रकिया : एसएसबी साक्षात्कार, दस्तावेज़ सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण

सैलरी: चुने गए उम्मीदवारों को अन्य भत्ते के साथ प्रति माह 110000 रुपये (लगभग) का वेतन दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews