Indian Navy में 260 SSC ऑफिसर पदों पर भर्ती, 24 जनवरी से आवेदन शुरू, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत 260 ऑफिसर पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जनवरी 2027 बैच के लिए आवेदन 24 जनवरी से शुरू होंगे। उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा, सीधे SSB इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
Indian Navy

भारतीय नौसेना में अफसर बनकर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर के जनवरी 2027 कोर्स के लिए भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत एग्जीक्यूटिव, टेक्निकल और एजुकेशन ब्रांच में कुल 260 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 जनवरी से भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के किया जाएगा। आवेदकों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर सीधे सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

किन ब्रांच में कितने पद?

नौसेना ने विभिन्न ब्रांचों के लिए पदों का विस्तृत ब्योरा जारी किया है। कुल 260 पदों का विवरण इस प्रकार है:

एग्जीक्यूटिव ब्रांच: इस ब्रांच में जनरल सर्विस (GS(X)/हाइड्रो कैडर) के 76 पद, पायलट के 25 पद, नेवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर (ऑब्जर्वर) के 20 पद और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) के 18 पद शामिल हैं। इसके अलावा, लॉजिस्टिक्स में 10 और एजुकेशन ब्रांच में 15 पदों पर भर्ती होगी।

टेक्निकल ब्रांच: इस ब्रांच के तहत इंजीनियरिंग (जनरल सर्विस) में 42 पद, सबमरीन इंजीनियरिंग में 8 पद और इलेक्ट्रिकल ब्रांच (जनरल सर्विस व सबमरीन) में कुल 38 पद भरे जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में BE या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। कुछ विशेष ब्रांचों के लिए MSc, MCA, या अन्य तकनीकी विषयों में मास्टर डिग्री भी मान्य है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले अपनी ब्रांच से संबंधित विस्तृत शैक्षणिक योग्यता के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।

आयु सीमा हर ब्रांच के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है। सामान्य तौर पर, उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2002 से 1 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया और वेतन

इस भर्ती प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों को उनके ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन में मिले अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार होगी और इसी के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को सब-लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिलेगी और उन्हें लेवल-10 के तहत वेतन दिया जाएगा। शुरुआती वेतन लगभग 56,100 रुपये प्रति माह होगा, जिसके साथ महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के तहत पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म में जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने के बाद उसे सबमिट कर दें। भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट या पीडीएफ फाइल अपने पास सुरक्षित रख लें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews
Indian Navy में 260 SSC ऑफिसर पदों पर भर्ती, 24 जनवरी से आवेदन शुरू, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी - MP Breaking News