Indian Navy Vacancy: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, भारतीय नौसेना में निकली 254 पदों पर भर्ती, 10 मार्च तक करें अप्लाई

indian navy recruitment

Indian Navy Vacancy: भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमिशन भर्ती (Indian Navy SSC Recruitment) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रिक्त पदों की संख्या कुल 254 है। आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 10 मार्च तक आवेदन कर पाएंगे।

रिक्त पदों की संख्या

जनरल सर्विस के लिए 50, पायलट के लिए 20, लॉजिस्टिक्स के लिए 30, नवल एयर ऑपरेशन ऑफिसर के लिए 18, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के लिए 8, नौसेना आयुक्त निरीक्षणालय संवर्ग के लिए 10, एजुकेशन के लिए 18, इंजीनियरिंग ब्रांच जनरल सर्विस के लिए 30, इलेक्ट्रिकल ब्रांच जनरल सर्विस के लिए 50 और नवल कंस्ट्रक्टर के लिए 20 पद रिक्त हैं।

पात्रता

इंडियन नेवी एसएससी ऑफिसर के लिए केवल अविवाहित उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। जनरल सर्विस, पायलट, नवल एयर ऑपरेशन ऑफिसर, ट्रैफिक कंट्रोल,  लॉजिस्टिक्स नौसेना आयुक्त निरीक्षण संवर्ग, इंजीनियरिंग ब्रांच इलेक्ट्रिकल ब्रांच और नवल कंस्ट्रक्शन के लिए उम्मीदवारों के पास BE/BTech की डिग्री 60% अंकों के साथ होना चाहिए। पात्रता से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सबसे पहले इंडियन नेवी के वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं। होम पेज पर ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करें। आवेदन पत्र को सही से भरें। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें। शुल्क का भुगतान करें और एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करें। भविष्य संदर्भ में आप आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख सकते। आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, मर्चेंट नेवी प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews