इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निकली है 1700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें पात्रता- सैलरी और लास्ट डेट

उम्मीदवार जो कोई भी इंडियन ऑयल के इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते है।
sarkari naukari 2026

IOCL Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इंडियन ऑयल ने अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 3 मई से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर 2 जून तक अप्लाई कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की नियुक्ति  देशभर के विभिन्न रिफाइनरी स्थानों पर होगी। इसमें असम, बरूनी (बिहार), बड़ोदरा, हल्दिया, मथुरा पानीपत और पारादीप (ओडिशा) शामिल है। अगर आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI या समकक्ष योग्यता है तो आप इस भर्ती के लिए एलिजिबल हैं।

IOCL Recruitment 2025

कुल पद: 1770

आयु सीमा: 31 मई 2025 तक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए।इसके साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

योग्यता: विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। संबंधित क्षेत्र में आईटीआई/ डिप्लोमा होल्डर/ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क: नि: शुल्क

चयन प्रक्रिया: चयन डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।दस्तावेज सत्यापन 16 से लेकर 24 जून के बीच आयोजित होगा।

सैलरी: नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 8000 रुपये से लेकर 9000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।

कैसे करें आवेदन

  • IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
  • “Apprentice Recruitment 2025” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के लिए इसकी प्रति सुरक्षित रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews