इंडियन ओवरसीज बैंक ने निकाली 750 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 20 अगस्त तक भरें फॉर्म 

आईओबी ने 700 से अधिक अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एप्लीकेशन प्रोसेस जल्द शुरू होगा। ग्रेजुएट के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।  आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
Indian overseas bank recruitment

पब्लिक सेक्टर के इंडियन ओवरसीज बैंक में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (Indian Overseas Bank Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2025 से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 20 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले सभी कैंडिडेट्स को नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ने की सलाह दी जाती है।इसमें एप्लीकेशन प्रोसेस, चयन प्रक्रिया, फीस, पात्रता और अन्य जानकारी डिटेल में दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या 750 है। देश भर के विभिन्न राज्यों में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। एससी के लिए 169 , एसटी के लिए 61, ओबीसी के लिए 272, ईडब्ल्यूएस के लिए 32 और जनरल के लिए 116 पद रिक्त है। बाकी वैकेंसी पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए रिजर्व की गई है। आवेदन करने के लिए पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 472 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला, एससी और एसटी कैंडिडेट के लिए एप्लीकेशन फीस 708 रूपये है। वहीं जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 944 रूपये एप्लीकेशन फीस है।

कौन भर सकता है?

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों का नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेंनिंग स्कीम में रजिस्ट्रेशन होना भी अनिवार्य है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। उनकी जन्मतिथि 1 अगस्त 1997 से लेकर 1 अगस्त 2005 के बीच होनी चाहिए। हालांकि नियमों के तहत एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर होगा। लेकिन परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 24 अगस्त 2025 को किया जाएगा। प्रश्नों की संख्या 100 होगी। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसकी अवधि 90 मिनट होगी। इसमें चयनित उम्मीदवार ही लोकल लैंग्वेज टेस्ट में शामिल हो पाएंगे।

इतना मिलेगा वेतन

मेट्रो लोकेशन में स्थित शाखों में नियुक्ति के बाद 15,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। अर्बन क्षेत्र में नियुक्ति पर 12,000 रूपये और सेमी अर्बन या ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्ति के बाद 10,000 रूपये वेतन मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews