Indian Post Vacancy: यहाँ 98083 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं और 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन, जानें डिटेल्स

upssc Recruitments

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर सामने सामने आयी है। बहुत जल्द 98083 पदों के लिए भारतीय डाक ऑफिशियल नोटिफिकेशन (Indian Post Vacancy) जारी करने वाला है। देश के 23 सर्कल के लिए उम्मीदवारों की भर्ती होगी। उम्मीदवारों की नियुक्ति पोस्टमैन, मेल गार्ड और मल्टी स्किल स्टाफ के पद पर होगी। जो भी उम्मीदवार भारतीय डाक में नौकरी करना चाहते हैं, वो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया अगस्त 2022 से शुरू होगी।

वैकेंसी की संख्या

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आवेदन प्रक्रिया अगस्त के चौथे हफ्ते से शुरू होगी। पोस्टमैन के पद पर 59,099 पद, मेल गार्ड के पद पर 1,445 पद और MTS के पद पर 37,539 वैकेंसी है। मध्यप्रदेश पोस्ट ऑफिस में कुल वैकेंसी की संख्या 3382 है। बहुत जल्द ऑफिशियल वेबसाईट पर आवेदन लिंक खुलने वाले हैं।

यह भी पढ़े… Hop Oxo की नई इलेक्ट्रिक बाइक मचाएगी धूम, अग्रेसीव लुक और शानदार फीचर्स, लॉन्च की तारीख कर लें नोट

योग्यता और आयु सीमा

दसवीं और बारहवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 32 साल है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अपडेट के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट जरूर विजिट करें। आपको आवेदन पत्र ऑफिशियल वेबसाईट पर मील जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews