Railway Recruitment 2024 : रेलवे में नौकरी पाने का आखिरी मौका, 9144 पदों पर निकली है भर्ती, 8 अप्रैल से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

Railway Recruitment 2024

Indian Railway Recruitment 2024 : भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का आखिरी मौका है। भारतीय रेलवे में टेक्निशियन पदों के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने 9000 से ज्यादा पदों पर भर्तियों निकाली है, एप्लिकेशन 9 मार्च से शुरू हुआ है और इसकी लास्ट डेट 8 अप्रैल 2024 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://indianrailways.gov.in/ पर आवेदन कर सकते है।

Indian Railway Recruitment 2024

कुल पद– 9,144

पदों का विवरण

  • टेक्नीशियन ग्रेड-1 के कुल 1,092 पद
  • टेक्नीशियन ग्रेड-3 के कुल 8,052 पद
  • यह भर्ती अहमदाबाद, अजमेर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, बिलासपुर, चंडीगढ़, गोरखपुर, गुवाहाटी, जम्मू और श्रीनगर, कोलकाता, मुंबई, मुजफ्फरपुर, पटना, प्रयागराज, रांची, सिकंदराबाद, सिलीगुड़ी और तिरुवनंतपुरम शामिल है।

आयु सीमा- टेक्नीशियन ग्रेड-I वैकेंसी में 18 से 36 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। टेक्नीशियन ग्रेड-III वैकेंसी के लिए 18 से 33 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। एससी व एसटी को पांच वर्ष एवं ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता- 

  • टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल -बीएससी (फिजिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस या आईटी या इंस्ट्रियूमेंटेशन/ बीई या बीटेक / तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा)।
  • टेक्नीशियन ग्रेड-III -10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट। टेक्नीशियन ग्रेड-III (एस एंड टी) पद के लिए 10वीं , आईटीआई व फिजिक्स व मैथ्स के साथ 12वीं पास ।

आवेदन शुल्क- अनारक्षित, पिछड़ा और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि एससी, एसटी, पीएच और सभी श्रेणी के महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं।

वेतनमान- टेक्निशियन ग्रेड 1 पर कैंडीडेट्स को 29,200 रुपये और टेक्निशियन ग्रेड 3 पर कैंडीडेट्स को 19900 रुपये प्रतिमाह की सैलरी मिलेगी।

महत्त्वपूर्ण तारीखें -टेक्नीशियन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन और शुल्क के भुगतान की अंतिम तारीख 8 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है। आवेदन में गलतियों को सुधारने के लिए 9 अप्रैल से 18 अप्रैल 2024 के बीच समय निर्धारित किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews