रेलवे में निकली है इन पदों पर भर्तियां ,45 हजार तक सैलरी, 6 अक्टूबर से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

असिस्टेंट लोको पायलट और स्टेशन मास्टर के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीटी मोड परीक्षा, एप्टीट्यूड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।
rrb technician exam 2024

Konkan Railway Recruitment 2024:रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 190 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर 2024 दिन सोमवार से शुरू हो गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद बताए गए प्रारूप में 6 अक्टूबर तक konkanrailway.com. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये पद सीनियर सेक्शन इंजीनियर, टेक्नीशियन, असिस्टेंट लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, कमर्शियल सुपरवाइजर, ट्रैक मेंटेनर और पॉइंट मैन के हैं।ध्यान रहे गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के मूल निवासी ही इस पर आवेदन कर सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स एक बार नोटिफिकेशन पढ़ लें।

Konkan Railway Recruitment 2024

कुल पद: 190

पदों का विवरण

  • सीनियर सेक्शन इंजीनियरिंग के लिए 5
  • टेक्नीशियन- I II के लिए 15
  • असिस्टेंट लोको पायलट के लियर 15
  • ट्रैक मेन्टेनर के लिए 35
  • टेक्नीशिय -II के लिए 20
  • स्टेशन मास्टर के लिए 10
  • गुड्ज़ ट्रेन मैनेजर के लिए 5
  • प्वाइंट्स मैन के लिए 60
  • ईएसटीएम-III के लिए 15
  • कमर्शियल सुपरवाइज़र 5

आयु सीमा:

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग के कैंडीडेट्स को 3 वर्ष की छूट आयु सीमा में मिलेगी।
  • एक्स सर्विसमैन को 3 साल से लेकर 8 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 साल से लेकर 15 वर्ष की छूट मिलेगा। कोंकण रेलवे के कर्मचारियों (जो 3 साल तक सेवा दे चुके हैं) को 4 वर्ष से लेकर 9 वर्ष तक की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

योग्यता:

  • सीनियर सेक्शन इंजीनियर पद के लिए संबंधित क्षेत्र में 4 वर्ष इंजीनियरिंग की डिग्री आवश्यक होगी। टेक्नीशियन पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का दसवीं पास होना और मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
  • 10वीं पास और आईटीआई वाले उम्मीदवार असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर आवेदन कर सकते हैं। ट्रैक मेंटेनर के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। ग्रेजुएट उम्मीदवार स्टेशन मास्टर, कमर्शियल सुपरवाइजर और गुड्स एंड ट्रेड मैनेजर के पद पर आवेदन करने के योग्य हैं।

आवेदन शुल्क: कैंडिडेट्स को 885 रुपए शुल्क देना होगा। आरक्षित श्रेणी और महिला कैंडिडेट्स को भी शुल्क देना है ।सीबीटी में बैठने के बाद उनका पूरा शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

वेतनमान :

  • सीनियर सेक्शन इंजीनियर- 44900 रुपये
  • स्टेशन मास्टर-35400 रुपये
  • कॉमर्शियल सुपरवाइजर-35400 रुपये
  • गुड्स ट्रेन मैनेजर-29200 रुपये
  • टेक्नीशियन III- 19900 रुपये
  • ESTM-III (S&T)-19900 रुपये
  • असिस्टेंट लोको पायलट-19900 रुपये
  • प्वाइंट्स मैन-18000 रुपये
  • ट्रैक मेंटेनर-18000 रुपये

चयन प्रक्रिया : सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी,इसके बाद वैकेंसी के मुताबिक एटीट्यूड टेस्ट होगा,उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जामिनेशन लिया जाएगा।कुछ पदों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट भी देना होगा।ध्यान रहे एक चरण पास करने वाला ही अगले चरण में जाएगा और सारे चरण पास करने के बाद ही सेलेक्शन अंतिम होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews