
Kolkata Metro Railway Recruitment: अगर मेट्रो में नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके काम की खबर है। कोलकाता मेट्रो ने 100 से ज्यादा विभिन्न पदों भर्ती निकाली है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होगी और 22 जनवरी 2025 तक आवेदन किए जा सकते हैं।
पंजीकरण शुरू होने पर योग्य उम्मीदवार मेट्रो रेलवे कोलकाता की आधिकारिक वेबसाइट mtp.indianrailways.gov.in. के माध्यम से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Kolkata Metro Railway Job
कुल पद : 128
पदों का विवरण
- फिटर के लिए 82 पद।
- इलेक्ट्रीशियन के लिए 28 पद।
- मशीनिस्ट के लिए 9 पद ।
- वेल्डर के लिए 9 ।
आयु सीमा: उम्मीदवारों की उम्र 15 से 24 साल निर्धारित की गई है। SC, ST उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र में 5 साल , OBC उम्मीदवारों को 3 साल और PWD उम्मीदवारों के लिए 10 साल की छूट रहेगी।
पात्रता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत) उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार के पास एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
आवेदन शुल्क: SC, ST और PWD श्रेणियों और महिलाओं के उम्मीदवारों के लिए छूट के साथ 100 रुपये का आवेदन शुल्क लिया जाएगा। भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन आवेदन पत्र में उम्मीदवारों द्वारा भरे गए डेटा/विवरण के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसमें मैट्रिकुलेशन और आईटीआई दोनों परीक्षाओं में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त प्रतिशत अंकों का औसत लिया जाएगा, दोनों को समान महत्व दिया जाएगा। 10वीं क्लास में 50 फीसद नंबर होने जरूरी । मेडिकल फिटनेस का सर्टिफिकेट अनिवार्य।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

