Railway Recruitment: रेलवे में 190 पदों पर निकली है भर्ती, आयु सीमा 25 वर्ष, 20 मार्च तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स

Konkan Railway Vacancy 2026: कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ट्रेनी अप्रेंटिस के 190 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन करने से पहले mhrdnats.gov.in पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
Recruitment 2026

रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने ट्रेनी अप्रेंटिस के 190 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com पर जाकर 20 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को शिक्षा मंत्रालय के NATS (National Apprenticeship Training Scheme) पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है, क्योंकि बिना NATS ID के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

KRCL Recruitment 2026

संगठन का नाम: कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL)

पद का नाम: ट्रेनी अप्रेंटिस

कुल पद: 190

पदों का विवरण

  • सिविल इंजीनियरिंग 30
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 20
  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 10
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग 20
  • डिप्लोमा (सिविल) 30
  • डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल) 20
  • डिप्लोमा (इलेक्ट्रॉनिक्स) 10
  • डिप्लोमा (मैकेनिकल) 20
  • जनरल स्ट्रीम ग्रेजुएट 30

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री, इंजीनियरिंग डिग्री, डिप्लोमा होना अनिवार्य है। केवल वही उम्मीदवार इसके लिए पात्र हैं जिन्होंने वर्ष 2021, 2022, 2023, 2024 या 2025 में अपनी पढ़ाई पूरी की है।

आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 को उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

​चयन प्रक्रिया: मेरिट के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों के शैक्षणिक अंकों (डिग्री/डिप्लोमा) के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य, ओबीसी एवं अन्य वर्ग: 100 रुपये।
  • एससी, एसटी, महिला, माइनोरिटी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग: निशुल्क आवेदन
  • शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

स्टाइपेंड: प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष की होगी। इस दौरान ग्रेजुएट अप्रेंटिस को लगभग 9,000 रुपये और तकनीशियन अप्रेंटिस को 8,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • डिग्री/डिप्लोमा के सभी सेमेस्टर के सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड और पैन कार्ड।
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और डिजिटल सिग्नेचर
  • NATS/NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Konkan Railway Corporation Limited पर जाएं।
  • भर्ती नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

KRCL Railway Recruitment

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews