MP Breaking News
Tue, Dec 16, 2025

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, एज लिमिट 24 वर्ष, 24 दिसंबर तक करें आवेदन, जानें सैलरी-योग्यता और डिटेल्स

Written by:Pooja Khodani
Published:
इस भर्ती पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ एसएससी या मैट्रिकुलेशन या 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, एज लिमिट 24 वर्ष, 24 दिसंबर तक करें आवेदन,  जानें सैलरी-योग्यता और डिटेल्स

Indian Railway Recruitment 2025: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), नॉर्थन रेलवे ने 4 हजार से ज्यादा अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर 24 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह कि इस अप्रेंटिसशिप भर्ती में सेलेक्ट होने के लिए आपको किसी तरह का एग्जाम नहीं देना होगा।

RRB NR Recruitment 2025

कुल पद : 4116

भर्ती निकाय: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) नॉर्थन रेलवे

पद का नाम: अप्रेंटिस

पदों का विवरण

  • लखनऊ (LKO) 1,397
  • दिल्ली (DLI) 1,137
  • फिरोजपुर (FZR) 632
  • अंबाला (UMB) 934
  • मुरादाबाद (MBD) 16

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष तय की गई है आयु की गणना 24 दिसंबर 2025 की तारीख से की जाएगी सरकारी नियमों के अनुसार SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष और OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी दिव्यांग उम्मीदवारों को अतिरिक्त आयु छूट का लाभ मिलेगा।

योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से SSC/मैट्रिकुलेशन/10वीं कक्षा में पास होना चाहिए या इसके समकक्ष परीक्षा (10+2) स्कीम में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट NCVT/SCVT से प्राप्त होना चाहिए। यह भर्ती स्किल-बेस्ड है, इसलिए ITI की ट्रेड और प्रैक्टिकल नॉलेज का होना जरूरी माना गया है बिना ITI वाले आवेदन नहीं कर पाएंगे।

सैलरी: अप्रेंटिस को ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड दिया जाएगा जो Apprentice Act 1961 के नियमों के अनुसार तय किया जाता है।

चयन प्रक्रिया: स्क्रीनिंग, मेरिट बेस पर अभ्यर्थियों का चयन होगा। कोई एग्जाम नहीं लिया जाएगा। 10वीं और ITI में मिले अंकों के औसत के आधार पर बने मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। दो उम्मीदवारों के अंक एक समान होते हैं, तो बड़े उम्र वाले को प्राथमिकता मिलेगी। सभी चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

आवेदन शुल्क: सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है ।SC, ST, PwBD और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क बिल्कुल फ्री है ।

आवेदन और शुल्क भुगतान की लास्ट डेट: 24 दिसंबर 2025

RRC NR Vacancy : कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट appr.rrcnr.net.in पर जाएं।
  • यहां Online Application के लिंक पर क्लिक करें।
  • डेक्लेरेशन पर टिक करने के बाद Process to Online Application के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, जन्मतिथि, लिंग, जेंडर, कैटेगिरी,
  • दिव्यांगता श्रेणी, एक्स सर्विसमैन स्टेट्स भरने के बाद ‘रजिस्टर’ पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगइन करें और बाकी मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भर दें।
  • फोटो, हस्ताक्षर स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।
  • एप्लिकेशन फीस सब्मिट करें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सब्मिट कर लें।