रेलवे में 4900 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, एज लिमिट 24 वर्ष, जानें सैलरी- योग्यता और लास्ट डेट

रेलवे की इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष है। एसटी, एससी को 5 वर्ष और ओबीसी कैंडिडेट को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।पीडब्ल्यूडी कैटेगरी की उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
railway recruitment 2025

Indian Railway Recruitment 2025: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने अपरेंटिस के 2865 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर 29 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।रेलवे भर्ती बोर्ड ने भी सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर भर्ती निकाली है, आवेदन की लास्ट डेट 14 अक्तूबर 2025 है। इसके अलावा नॉर्दर्न सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के 1763 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rrcpryj.org/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

RRC WCR Apprentice Recruitment 2025

कुल पद: 2865

पदों का विवरण

  • जनरल के लिए 1150
  • एससी के लिए 433
  • एसटी के लिए 215
  • ओबीसी के लिए 778
  • ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 289 पद

आयु सीमा: उम्र 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को छूट भी दी गई है।

योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% नंबरों से 10वीं पास होना चाहिए।संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। नियुक्ति जेबीपी डिवीजन, बीपीएल डिवीजन, कोटा डिवीजन, सीआरडब्ल्यूएस बीपीएल, वीआरएस कोटा और हेडक्वार्टर जेबीपी डिवीजन में होगी।

आवेदन शुल्क: जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 141 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला कैंडिडेट्स के लिए 41 रुपए निर्धारित किया गया है।फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में किया जाना है।

चयन प्रक्रिया: मेरिट के आधार पर। मेरिट 10वीं और आईटीआई के आधार पर तैयार होगी।शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। यदि दो उम्मीदवारों को समान अंक प्राप्त होते हैं तो इस स्थिति में अधिक उम्र वाले छात्रों को वरीयता दी जाएगी। दस्तावेज सत्यापन के दौरान जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ उम्मीदवारों को बताए गए वेन्यू पर उपस्थित होना होगा

आवेदन की लास्ट डेट: 29 सितंबर 2025

RRB Section Controller Recruitment

कुल पद: 368

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों जैसे एससी/एसटी/ओबीसी/पूर्व सैनिक को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक पास होना अनिवार्य है, जबकि समकक्ष डिग्री भी मान्य होगी।

आवेदन शुल्क: सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये । अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला अभ्यर्थी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है।

चयन प्रक्रिया: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) देना होगा, जो सामान्य ज्ञान, गणित और रीजनिंग विषयों पर आधारित होगा। दस्तावेज सत्यापन के चरण में मूल प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। मेडिकल टेस्ट में A2 मेडिकल स्टैंडर्ड के अनुसार जांच की जाएगी। अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट CBT में प्रदर्शन तथा दस्तावेज और मेडिकल जांच के आधार पर तैयार होगी।

आवेदन की लास्ट डेट: 14 अक्टूबर

NCR RRC Railway Recruitment 2025

कुल पद: 1763

पदों का विवरण

  • प्रयागराज डिवीजन में कुल 703
  • झांसी डिविजन में 497
  • हेड क्वार्टर/एनसीआर/प्रयागराज में 32
  • वर्कशॉप झांसी में 235
  • आगरा डिवीजन में 296 पद

आयु सीमा: निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है। एसटी/एससी को 5 वर्ष और ओबीसी कैंडिडेट को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। पीडब्ल्यूडी कैटेगरी की उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

योग्यता: 50% अंकों के साथ 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उनके पास संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा जारी आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।जिनका दसवीं या आईटीआई रिजल्ट 16 सितंबर 2025 तक नहीं जारी हुआ है, वे आवेदन करने के लिए पात्र नहीं है। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट या डिप्लोमा होल्डर भी अप्रेंटिस के लिए फॉर्म नहीं भर सकते।

आवेदन शुल्क: 100 रुपये, एससी/ एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ट्रांसजेंडर/महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया: मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। कक्षा दसवीं और ITI परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट यूनिट वाइज, ट्रेड वाइज और कम्युनिटी वाइज तैयार की जाएगी। ट्रेनिंग की अवधि 1 साल होगी। इस दौरान उन्हें मंथली स्टाइपेंड भी मिलता रहेगा।

आवेदन की लास्ट डेट: 17 अक्टूबर

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews