
Indian Railway Recruitment 2025: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर भर्ती निकाली है, आवेदन की लास्ट डेट 14 अक्तूबर 2025 है। इसके साथ ही नॉर्दर्न सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के 1763 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन जाकर फॉर्म भर सकते हैं। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने रेलवे भर्ती सेल जयपुर के तहत 2,162 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 3 अक्तूबर से शुरू होकर 2 नवम्बर 2025 तक चलेगी। यह भर्ती अजमेर, बीकनेर, जयपुर और जोधपुर के लिए की जाएगी।रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट, केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट के 2570 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगी।
RRB Section Controller Recruitment
कुल पद: 368
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों जैसे एससी/एसटी/ओबीसी/पूर्व सैनिक को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक पास होना अनिवार्य है, जबकि समकक्ष डिग्री भी मान्य होगी।
आवेदन शुल्क: सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये । अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला अभ्यर्थी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है।
चयन प्रक्रिया: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) देना होगा, जो सामान्य ज्ञान, गणित और रीजनिंग विषयों पर आधारित होगा। दस्तावेज सत्यापन के चरण में मूल प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। मेडिकल टेस्ट में A2 मेडिकल स्टैंडर्ड के अनुसार जांच की जाएगी। अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट CBT में प्रदर्शन तथा दस्तावेज और मेडिकल जांच के आधार पर तैयार होगी।
आवेदन की लास्ट डेट: 14 अक्टूबर
NCR RRC Railway Recruitment 2025
कुल पद: 1763
पदों का विवरण
- प्रयागराज डिवीजन में कुल 703
- झांसी डिविजन में 497
- हेड क्वार्टर/एनसीआर/प्रयागराज में 32
- वर्कशॉप झांसी में 235
- आगरा डिवीजन में 296 पद
आयु सीमा: निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है। एसटी/एससी को 5 वर्ष और ओबीसी कैंडिडेट को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। पीडब्ल्यूडी कैटेगरी की उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
योग्यता: 50% अंकों के साथ 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उनके पास संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा जारी आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।जिनका दसवीं या आईटीआई रिजल्ट 16 सितंबर 2025 तक नहीं जारी हुआ है, वे आवेदन करने के लिए पात्र नहीं है। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट या डिप्लोमा होल्डर भी अप्रेंटिस के लिए फॉर्म नहीं भर सकते।
आवेदन शुल्क: 100 रुपये, एससी/ एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ट्रांसजेंडर/महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया: मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। कक्षा दसवीं और ITI परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट यूनिट वाइज, ट्रेड वाइज और कम्युनिटी वाइज तैयार की जाएगी। ट्रेनिंग की अवधि 1 साल होगी। इस दौरान उन्हें मंथली स्टाइपेंड भी मिलता रहेगा।
आवेदन की लास्ट डेट: 17 अक्टूबर
NWR Railway Recruitment 2025
कुल पद: 2162
पदों का विवरण
- मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय अजमेर के लिए 426, बीकानेर के लिए 475, जयपुर के लिए 545, जोधपुर के लिए 450 पद
- बीटीसी कैरेज अजमेर के लिए 97, बीटीसी लओको अजमेर के लिए 68, बीटीसी वर्कशॉप बीकानेर के लिए 33, बीटीसी वर्कशॉप जोधपुर के लिए 68 पद रिक्त
आयु सीमा: आयु 2 नवंबर, 2025 तक 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
योग्यता: 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली) में न्यूनतम 50% अंक (राउंडिंग ऑफ मान्य नहीं) के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) या राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT) द्वारा जारी राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र (ITI) होना चाहिए।
आवेदन शुल्क:अभ्यर्थियों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया: मेरिट सूची के आधार पर होगा, जिसमें दसवीं (मैट्रिक) के अंक (न्यूनतम 50%) और संबंधित ट्रेड में ITI के अंक शामिल होंगे।
आवेदन की लास्ट डेट: 2 नवंबर
RRB JE Railway Recruitment 2025
कुल पद: 2570
पद का नाम: जूनियर इंजीनियर, डिपो मेटेरियल सुपरिटेंडेंट, केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट
पदों का विवरण
- जूनियर इंजीनियर के लिए 2312
- केमिकल सुपरवाइजर और मेटालर्जिकल असिस्टेंट के लिए 63
- डिपॉट मटेरियल सुपरिंटेंडेंट के लिए 195 पद
आयु सीमा: 18-33 वर्ष। आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरश्रित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी।
योग्यता: डिप्लोमा या बी.ई/बीटेक संबंधित विषय में या कंप्यूटर साइंस, आईटी में डिप्लोमा/डिग्री या संबंधित विषय में ग्रेजुएश की डिग्री केमिस्ट्री और फिजिक्स के साथ पूरी करने वाले अभ्यर्थी अप्लाई कर सकेंगे। ये संभावित योग्यता बताई गई है।
सैलरी: लेवल-05 के अनुसार 35400 रुपये प्रतिमाह
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा। चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा।
आवेदन की लास्ट डेट: 30 नवंबर
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

