IOB Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, सैलरी 30 हजार पार, जानें कौन कर सकता है आवेदन?

IOB Vacancy 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक ने सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए भर्ती निकाली हैं। यह भर्ती पूर्व सैनिक और पूर्व अग्निवीर के लिए है। आवेदन शुरु हो गए है, इच्छुक उम्मीदवार 14 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स...
IOB Recruitment 2026

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने सिक्योरिटी गार्ड के 25 अस्थायी पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। ​यह भर्ती केवल पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) और पूर्व अग्निवीरों (Ex-Agniveers) के लिए निकाली गई है।

ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iob.bank.in के ‘Careers’ सेक्शन में जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Indian Overseas Bank Security Guard Recruitment Details
​
कुल पद: 25

​पदों का विवरण

  • अनुसूचित जाति के लिए 4
  • अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 7
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 2
  • सामान्य वर्ग के लिए 12 पद

योग्यता:  10वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। स्नातक परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार पात्र नहीं हैं यानी स्नातक की योग्यता रखने वाले आवेदन नहीं कर सकते। तमिल भाषा बोलना, पढ़ना और लिखना भी आना चाहिए। सैन्य सेवा से जुड़ी शर्तों के तहत उम्मीदवार के चरित्र का आकलन उत्कृष्ट होना चाहिए। सेवा से मुक्त होने के समय उसे शेप-1 या एवाईई चिकित्सा मानक पूरा करना चाहिए

आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 26 वर्ष है।  सरकारी नियमानुसार पूर्व सैनिकों एवं अग्निवीरों को छूट के बाद अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। ​

वेतनमान: 19,500 – 37,815 रुपए प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। साथ ही अंतिम सैन्य वेतन के आधार पर बेसिक पे प्रोटेक्शन का लाभ मिलेगा। नियुक्ति के बाद उम्मीदवार को छह महीने की परिवीक्षा अवधि पूरी करनी होगी।

आवेदन शुल्क: सभी वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं है।

​चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट, तमिल भाषा टेस्ट और फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) के आधार पर चयन किया जाएगा।  भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

IOB Security Guard Recruitment Notification PDF

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews