युवाओं के लिए शानदार मौका, IOB ने निकाली बंपर भर्ती, 750 पद खाली, ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी, 9 मार्च तक भरें फॉर्म

सरकारी बैंक आईओबी ने 700 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। एप्लीकेशन पोर्टल खुला है। ग्रेजुएट के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
IOB Recruitment 2025

पब्लिक सेक्टर के इंडियन ओवरसीज बैंक ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (IOB Recruitment 2025) जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 9 मार्च 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट http://www.iob.in/ पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 12 मार्च 2025 है। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 750 है। जिसमें से जनरल के लिए 368, ओबीसी के लिए 171, ईडब्ल्यूएस के लिए 66, एससी के लिए 111 और एसटी के लिए 34 पद रिजर्व हैं। वहीं पीडब्ल्यूडी कैटेगरी उम्मीदवारों के लिए 30 पद रिजर्व किए गए हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति देश भर के विभिन्न राज्यों में होगी। सबसे अधिक पद उत्तर प्रदेश में खाली है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र और तीसरे नंबर पर दिल्ली है

कौन कर सकता है आवेदन?

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के ग्रेजुएशन का रिजल्ट 1 अप्रैल 2021 से लेकर 1 मार्च 2025 के बीच घोषित होना चाहिए । उम्मीदवारों का नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेंनिंग स्कीम से पंजीकृत होना भी जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल है।  आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिकतम अंक 100 होगा। प्रश्नों की संख्या भी 100 होगी। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवार लोकल लैंग्वेज टेस्ट में शामिल हो पाएंगे। मेट्रो ब्रांच में नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 10,500 रुपये  स्टाइपेंड मिलेगा। अर्बन क्षेत्र में नियुक्ति के बाद 7,500 रुपये और सेमी अर्बन या ग्रामीण क्षेत्र में नियुक्ति के बाद 5500 रुपये स्टाइपेंड प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा। डीबीटी मोड़ के जरिए अप्रेंटिस बैंक अकाउंट में सरकार 4500 रुपये स्टाइपेन्ड डायरेक्ट क्रेडिट करेगी।

आवेदन शुल्क

  • पीडब्ल्यूडी- 472 रुपये
  • महिलाएं/एससी/एसटी- 708 रुपये
  • जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस- 944 रुपये
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews