इंडियन ओवरसीज बैंक में नौकरी का मौका, 250 पदों पर निकली भर्ती, 24 अगस्त तक भरें फॉर्म

 इंडियन ओवरसीज बैंक ने 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। ग्रेजुएट के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए पात्रता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया जानें-
IOB Recruitment 2026

पब्लिक सेक्टर के इंडियन ओवरसीज बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती (IOB Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन अधिकारी वेबसाइट https://www.iob.bank.in/en/careers पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले चयन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 250 है। वैकेंसी को अलग-अलग राज्यों और कैटेगरी में विभाजित किया गया है। तमिलनाडु में 100, कर्नाटक में 50, महाराष्ट्र में 50 और गुजरात में 50 पद खाली हैं। ईडब्ल्यूएस के लिए 22, जनरल के लिए 94, ओबीसी के लिए 80, एसटी के लिए 18 और एससी के लिए 36 पद रिजर्व किए गए हैं।

कितनी फीस लगेगी?

एससी/एसटी/PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है। जबकि जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी की उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है। पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएगा। डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग/BHIM/यूपीआई इत्यादि के जरिए उम्मीदवार का भुगतान कर सकते हैं। जिसके बाद ही रसीद जनरेट होगा। भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसे डाउनलोड या प्रिंट करके रखने की सलाह दी जाती है।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। रजिस्ट्रेशन के दौरान मार्कशीट या डिग्री सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। एससी एसटी को 5 साल, ओबीसी एनसीएल को 3 साल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। पहले चरण में लिखित परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। जिसकी अवधि 3 घंटे होगी। इसमें कुल चार सेक्शन शामिल होंगे। प्रश्नों की संख्या 140 होगी। अधिकतम अंक 200 होंगे। चयनित उम्मीदवारों को लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट में शामिल होने की अनुमति होगी। अगला चरण पर्सनल इंटरव्यू का होगा। फाइनल सिलेक्शन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार होगा। मेरिट लिस्ट में 80% वैटेज  लिखित परीक्षा और 20% पर्सनल इंटरव्यू का होगा।

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 48,880 रुपये से लेकर 85,920 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, HRA, सीसीए इत्यादि सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। प्रोबेशन पीरियड 2 साल का होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews