इंडियन ओवरसीज बैंक ने निकाली 291 पदों पर भर्ती, 15 सितंबर तक भरें फॉर्म, जानें फीस, चयन प्रक्रिया और वेतन

IOB ने 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
IOB Recruitment 2026

पब्लिक सेक्टर के इंडियन ओवरसीज बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती (IOB Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू हो चुकी है। 15 सितंबर तक योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.iob.bank.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन और शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों को पात्रता, आयु सीमा, सिलेक्शन प्रोसेस फीस इत्यादि की जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है, जिसे बैंक में 28 अगस्त को ही जारी कर दिया है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 291 है। वैकेंसी को कैटेगरी और ब्रांच में विभाजित किया गया है। एससी के लिए 46, एसटी के लिए 21, ओबीसी के लिए 79, ईडब्ल्यूएस के लिए 28, जनरल के लिए 117 और PwBD उम्मीदवारों के लिए 12 पद खाली हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर पदों पर होगी।  एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपए है। जबकि अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है।

कौन कर सकता है आवेदन? 

मैनेजर आईटी, मैनेजर इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी, मैनेजर इनफॉरमेशन सिक्योरिटी ऑडिट, सीनियर मैनेजर आईटी, सीनियर मैनेजर इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी, सीनियर मैनेजर इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑडिट, सीनियर मैनेजर डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर, सीनियर मैनेजर नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, सीनियर मैनेजर साइबर सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेटर के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बीई/बीटेक/एमटेक/एमसीए/एमई/एमएससी (सीएस/आईटी) की योग्यता होनी चाहिए।

मैनेजर क्रेडिट और सीनियर मैनेजर क्रेडिट पदों के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीए फाइनेंस/पीजीडीबीए/पीजीडीबीएम/एमएमएस फाइनेंस या सीए/सीएमस की योग्यता होनी चाहिए। असिस्टेंट मैनेजर सिक्योरिटी के लिए ग्रेजुएशन के साथ-साथ कंप्यूटर या आईटी की योग्यता होना अनिवार्य है। मैनेजर (ब्रांच मैनेजमेंट) के लिए किसी भी विषय ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।  2 से लेकर 5 वर्ष तक का अनुभव होना अनिवार्य है, जो पोस्ट पर निर्भर करेगा। योग्यता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

आयु सीमा 

अधिकतम आयु सीमा भी पोस्ट पर निर्भर करती है। मैनेजर (ब्रांच मैनेजमेंट) के लिए आयु सीमा 23 से लेकर 33 वर्ष निर्धारित की गई है। मैनेजर आईटी, सीनियर मैनेजर इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी, सीनियर मैनेजर इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑडिट, सीनियर मैनेजर नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, सीनियर मैनेजर साइबर सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेटर, सीनियर मैनेजर क्रेडिट और सीनियर मैनेजर रिस्क पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा 25 से लेकर 35 वर्ष है।

मैनेजर इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी और मैनेजर इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑडिट के लिए निर्धारित आयु सीमा 22 से लेकर 32 वर्ष तय की गई है। सीनियर मैनेजर डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर और सीनियर मैनेजर आईटी के लिए निर्धारित आयु सीमा 28 से लेकर 38 वर्ष है। असिस्टेंट मैनेजर सिक्योरिटी के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 से लेकर 45 वर्ष तय की गई है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

चयन प्रक्रिया 

चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। पहले चरण में आवेदन में दर्ज की गई जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। अगला चरण पर्सनल इंटरव्यू का होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। 80% वैटेज ऑनलाइन परीक्षा और 20% इंटरव्यू का होगा। इंटरव्यू और परीक्षा दोनों 100-100 अंकों की होगी।

कितना होगा वेतन?

  • JMGS-1 (असिस्टेंट मैनेजर)- 4880 रुपये से लेकर 85,290 रुपये तक पे स्केल
  • MMGS-II (मैनेजर)- 64,820 रुपये से लेकर 93,960 रुपये तक पे स्केल
  • MMGS-III (सीनियर मैनेजर)- 85,920 रुपये से लेकर 1,05,280 रुपये तक पे स्केल
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews