IOCL Recruitment: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निकली 1720 पदों पर भर्ती, 21 अक्टूबर से आवेदन शुरू, अधिसूचना जारी

iocl recruitment

IOCL Recruitment: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर 20 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्त पदों की संख्या 1720 हैं।

पात्रता और चयन प्रक्रिया

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। 18 वर्ष से लेकर 24 आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति भर्ती के लिए अप्लाई कर सकता है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों का डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन किया जाएगा। पात्रता और सिलेक्शन प्रोसेस संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए कैंडीडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन (Official Notification Link ) जरूर देखें।

रिक्त पदों की संख्या

सबसे अधिक पद ट्रेड अप्रेंटिस अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) के लिए रिक्त हैं कुल वैकेंसी की संख्या 421 है। टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसप्लिन केमिल के लिए 345 पद रिक्त हैं। ट्रेड अप्रेंटिस डेटा एंट्री (स्किल सर्टिफिकेट होल्डर्स) के लिए 33 पद रिक्त हैं। ट्रेड अप्रेंटिस डेटा एंट्री (फ्रेशर अप्रेंटिस) के लिए 49 पद खाली हैं। इसके अलावा ट्रेड अप्रेंटिस अकाउंटेंट, ट्रेन अप्रेंटिस सेक्रिटेरीयल असिस्टेंट, टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसप्लिन इंस्ट्रूमेंटेशन समेत अन्य पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
  • होमपेज पर “What’s new section” में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया वेबपेज खुलेगा, अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र को सही दे भरें। जरूरी दस्तावेजों को जमा करें। एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews