IOCL ने निकाली 509 पदों पर भर्ती, 9 जनवरी तक भरें फॉर्म, बिना परीक्षा होगा चयन 

आईओसीएल में अप्रेंटिसशिप का मौका है। 500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। एप्लिकेशन लिंक लिंक हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
IOCL recruitment 2025

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर लेकर आया है। अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (IOCL Recruitment 2025) निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.iocl.com/apprenticeships पर जाकर 9 जनवरी 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। अधिसूचना में पात्रता, चयन प्रक्रिया, एज लिमिट, एप्लीकेशन प्रोसेस और अन्य जानकारी डिटेल में दी गई है। जिसे पढ़ने की सलाह सभी कैंडिडेट्स को दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 509 है। टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 248, ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 227, ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 107 और डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 27 पद खाली हैं।  अप्रेंटिसशिप की का ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने हैं। योग्यता और आयु सीमा की गणना 31 दिसंबर 2025 के अनुसार की जाएगी। ध्यान रखें सभी उम्मीदवारों को एनएटीएस और एनएपीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए दसवीं पास होने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त 2 वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। टेक्नीशियन अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षीय फुल टाइम डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग की योग्यता 50% अंकों के साथ होनी चाहिए। हालांकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 5% की छूट दी जाएगी।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट (बीए/बीकॉम/बीएससी/बीबीए) उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ट्रेड अप्रेंटिस डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा डॉमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर का स्किल सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इसके अलावा अप्रेंटिसशिप से जुड़े अन्य नियमों का खास ख्याल भी रखना होगा।

आयु सीमा

निर्धारित आयु सीमा 31 दिसंबर 2025 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। एससी/ एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी एनसीएल को 3 वर्ष और पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। नियुक्ति के बाद अप्रेंटिस एक्ट 1961/ 197/ 1992/2025 के तहत स्टाइपेन्ड दिया जाएगा।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। आईटीआई, ग्रेजुएट, 12वीं पास और 10वीं पास में प्राप्त स्कोर के आधार पर कैंडिडेट्स को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा। फिर प्री-एंगेजमेंट मेडिकल फिटनेस टेस्ट का आयोजन भी किया जाएगा। किसी प्रकार के इंटरव्यू या लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवार ध्यान रखें कि उनका ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर कम से कम 1 साल तक एक्टिव हो।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews