IOCL Recruitment: यहाँ निकली 1535 पदों पर भर्ती, 23 अक्टूबर से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

ssc recruitment 2023

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL Recruitment) ने हाल ही में भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। कुल  1535 ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आईओसीएल के विभिन्न रिफाईनरीज में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवार 23 अक्टूबर 2022 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े…Google Pixel 7 Pro के लॉन्च से पहले हुआ कीमत का खुलासा, लॉन्च की तारीख भी कन्फर्म, नोट कर लें ये डेट

योग्यता

विभिन्न पदों के लिए योग्यता ही अलग निर्धारित की गई है। ट्रेड अप्रेंटिस (अटेंडेंट ऑपरेटर ) पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास B.Sc (फिजिक्स, मैथमेटिक्स, केमिस्ट्री/ इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री) की योग्यता होनी चाहिए। ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर) के लिए उम्मीदवारों के पास मैट्रिक, आईटीआई, B.Sc (फिजिक्स, मैथमेटिक्स, केमिस्ट्री/ इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री) की योग्यता होनी चाहिए। योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देखें

यह भी पढ़े… RBI की बड़ी तैयारी, 500 रुपये के नोट में कर सकता है बड़ा बदलाव, जारी हो सकते हैं नए प्रकार के नोट! जानें यहाँ

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा के रिजल्ट के बाद उन्हें मीटिंग के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दी गई है।

आवेदन करने के लिए लिंक- https://www.iocrefrecruit.in/iocrefrecruit/main_special_oct21.aspx

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews