सरकारी नौकरी: IPPB ने निकाली 309 पदों पर भर्ती, 1 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन 

आईपीपीबी ने 300 से अधिक पदों के एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यह समय शुभ साबित होगा। इससे पहले चयन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य जानकारी होनी चाहिए। 
IPPB recruitment 2025

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) और असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती (IPPB Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए एप्लीकेशन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 1 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट http://ippbonline.bank.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। ताकि एप्लीकेशन प्रोसेस से लेकर चयन प्रक्रिया तक की सही और सटीक जानकारी मिल सके।

रिक्त पदों की संख्या कुल 309 है। जिसमें से जूनियर एसोसिएट क्लर्क के लिए 199 और असिस्टेंट मैनेजर (पीओ)  के लिए 110 पद खाली हैं। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम ऑनलाइन शुल्क भुगतान कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति आईपीपीबी के अलग-अलग शाखाओं/ बैंकिंग आउटलेट में की जाएगी।

कौन भर सकता है फॉर्म?

जूनियर एसोसिएट और असिस्टेंट मैनेजर पदों पर आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। निर्धारित आयु सीमा 1 नवंबर 2025 तक कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए। वहीं जूनियर एसोसिएट के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष और असिस्टेंट मैनेजर के लिए 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://ippbonline.bank.in/ पर जाएँ।
  • होम पेज पर अनाउंसमेंट के करियर सेक्शन में जूनियर एसोसिएट और असिस्टेंट मैनेजर विज्ञापन के लिंक क्लिक करें।
  • इसके बाद “Apply Now” के ऑप्शन को चुनें।
  • नए यूजर्स नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य जानकारी दर्ज करके पहले पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर भी सकते हैं।

सेलेक्शन प्रोसेस 

पहले ग्रेजुएशन में प्राप्त परसेंटेज के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद एसेसमेंट टेस्ट/ऑनलाइन टेस्ट/ ग्रुप डिस्कशन या इंटरव्यू का आयोजन जरूरत पड़ने पर आईपीपीबी  कर सकता है। टाई ब्रेकिंग के लिए जन्म तिथि का इस्तेमाल भी किया जाएगा। अपडेट के लिए नियमित आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews