Bank Jobs 2022: इस बैंक में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 सितंबर से पहले करें आवेदन, जानें डीटेल

Karnataka bank job

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB Recruitment) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवार 10 सितंबर 2022 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतितं तिथि 24 सितंबर है। स्केल 2, 3, 4, 5 और 6 के लिए उम्मीदवारों की भर्ती होगी। उम्मीदवारों की नियुक्ति मैनेजर, डेप्यूटी जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैन्जर, चीफ कॉमपलीएन्स ऑफिसर समेत अन्य कई पदों पर होगी।

यह भी पढ़े… Government Job 2022 : यहाँ 44 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 1 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलेरी

कुल वैकेंसी की संख्या 13 है। जिसमें से 3 कॉन्ट्रैक्ट और 10 रेगुलर बेसिस पर है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 1,41,000 रुपये से लेकर करीब 3.5 लाख रुपये तक की सैलरी मिल सकती है।

आयु और योग्यता

मैनेजर पद पर आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 23 साल और अधिकतम 35 साल है। सीनियर मैनेजर पद के लिए न्यूनतम 26 साल और अधिकतम 35 साल है। अन्य पदों की बात करें तो चीफ मैनेजर के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 साल, असिस्टेंट जनरल मैनेजर के किए 45 साल, वेन्द्र मैनेज्मेन्ट के लिए 55 साल है। विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता  भी अलग निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी आपको ऑफिशियल नोटिफिकेशन में मिल जाएगी।

यह भी पढ़े… Mandi Bhav: सोयाबीन के दाम में गिरावट, देखें 11 सितंबर 2022 का मंडी भाव

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवेदन करने के लिए एससी/एसटी/पीडबल्यूडी केटेगरी के उम्मीदवारों को 150 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews