IPPB Recruitment: निकली कई पदों पर भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, जाने कैसे करें आवेदन   

epfo recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  हाल ही में इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक लिमिटेड ने भर्ती  (IPPB Recruitment) के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। 25 मार्च से ही विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 9 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। देश के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे। मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, डेप्यूटी जनरल मैनेजर  और जनरल मैनेजर  के पद पर भर्ती निकली है।

यह भी पढ़े…  SSC GD Constable का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक, जानें स्कोरकार्ड-आंसर की पर अपडेट

पात्रता और सैलरी

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। एमबीए की डिग्री होना सोने पर सुहागा होगा। कंप्यूटर साइंस में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।  साथ ही 12 साल का एक्सपीरियंस भी जरूरी होगा। अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा भी अलग तय की गई है, हालांकि आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को  छूट दी जाएगी। अलग-अलग पद के लिए सैलरी भी  अलग-अलग दी जाएगी। करीब 94,000 रुपए और ₹2,92,000 के बीच की सैलरी दी जाएगी।

आवेदन और चयन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए  जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹750 आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा।  तो वही एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवारों को केवल 150 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को एक इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।  ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होने की भी संभावना है जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर  दी जाएगी।  आवेदन करने से पहले  नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ ले और सारी जानकारी इकट्ठा करने के बाद ही आवेदन करें।अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देखे:1648224316391

ऑफिशियल वेबसाईट:https://www.ippbonline.com/

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews