आईआरसीटीसी में नौकरी का सुनहरा अवसर! हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 64 पदों पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन प्रोसेस

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। बता दें कि आईआरसीटीसी ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 64 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए आप सफलता हासिल कर सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवार 8 से 18 नवंबर 2025 तक इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
आईआरसीटीसी में नौकरी का सुनहरा अवसर!

क्या आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और भर्ती का इंतजार कर रहे हैं? अगर ऐसा है तो आपके लिए यह खबर बेहद काम की है। आईआरसीटीसी ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। दरअसल, इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है कि इसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जा रही है। यानी उम्मीदवार सिर्फ वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए ही सफलता हासिल कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा, जो कि आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है।

ऐसे में अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करने का विचार बना रहे हैं तो इस खबर में हम आपको चयन प्रक्रिया को लेकर पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। हम आपको उम्र सीमा से लेकर शैक्षणिक योग्यता के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

शैक्षणिक योग्यता पर नजर डालें

सबसे पहले शैक्षणिक योग्यता पर नजर डाली जाए तो आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को हॉस्पिटैलिटी या होटल मैनेजमेंट से संबंधित कोर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री रखना अनिवार्य है। इसके अलावा बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन, होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग साइंस में बीएससी, टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट में बीए या कुलिनरी आर्ट्स में बीए अगर आपके पास है तो आपके लिए यह नौकरी थोड़ी सरल हो सकती है। इतना ही नहीं, उम्मीदवार के पास इस क्षेत्र में काम करने का कम से कम 2 साल का अनुभव भी होना चाहिए।

उम्र सीमा पर नजर डालें

वहीं, उम्र सीमा पर नजर डाली जाए तो बता दें कि हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष रखी गई है, जबकि ओबीसी वर्ग के लिए यह आयु सीमा 31 वर्ष और एससी-एसटी वर्ग के लिए 33 वर्ष है। दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी। बता दें कि आयु की गणना 1 अक्टूबर 2025 के अनुसार की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया बेहद सरल होने वाली है। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, बल्कि वॉक-इन इंटरव्यू के दौरान ही चयन किया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी और अंत में मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी लिया जाएगा। जो उम्मीदवार इंटरव्यू और मेडिकल में पास होंगे और जिनके दस्तावेज सही पाए जाएंगे, उन्हें नियुक्ति दी जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन?

बता दें कि योग्य उम्मीदवारों को हर महीने ₹30,000 का वेतन मिलेगा। इतना ही नहीं, उम्मीदवारों को आईआरसीटीसी की ओर से भत्तों का भी लाभ मिलेगा। ऐसे में युवाओं के लिए यह वेतन शानदार अवसर साबित हो सकता है।

कब लिया जाएगा इंटरव्यू ?

अगर आप इंटरव्यू देने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि यह अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे। आप अपने निकटतम शहर को चुन सकते हैं। जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर 2025 को त्रिवेंद्रम, 12 को बेंगलुरु, 15 को चेन्नई और 18 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में इंटरव्यू प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट **irctc.com** पर जाना होगा, जिसके बाद आपको भर्ती का लिंक दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और फॉर्म को सबमिट करना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट अवश्य निकालें, जो भविष्य में आपके काम आएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews