IREL इंडिया लिमिटेड ने निकाली 73 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक भरें फॉर्म, जान लें फीस, पात्रता और चयन प्रक्रिया 

आईआरईएल भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव है। उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए। आइए कौन और कैसे आवेदन कर सकते हैं?
IIM Indore Recruitment 2026

मिनी रत्न कंपनी आईआरईएल इंडिया लिमिटेड ने टेक्निकल और नॉन टेक्निकल क्षेत्रों में एग्जिक्यूटिव पदों पर भर्ती (IREL Recruitment) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://www.irel.co.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले योग्यता, आयु सीमा, पात्रता और अन्य जानकारी होनी चाहिए। इसलिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 73 है। उम्मीदवारों की नियुक्ति अलग-अलग 36 क्षेत्रों में होगी, जिसमें से 19 टेक्निकल और 17 नॉन टेक्निकल है। फॉर्म भरने के लिए जनरल, EWS और ओबीसी उम्मीदवारों को 944 शुल्क का भुगतान करना होगा। एक्स सर्विसमैन, महिला और इंटरनल कैंडिडेट के लिए फीस 354 रुपये है।

कौन कर सकता है आवेदन?

टेक्निकल क्षेत्र में के मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधी विषय में बीई/ बीटेक/एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। नॉन टेक्निकल क्षेत्रों के लिए संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएट/एमबीए/ एमबीबीएस/MA/CA/CMA/बीटेक/बीई/एलएलबी की योग्यता वाले उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। सीनियर मैनेजर और मैनेजर लीगल के लिए उम्मीदवारों के पास एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। सीनियर मैनेजर सिक्योरिटी और मैनेजर सिक्योरिटी पदों के लिए ग्रेजुएट (ईसीएम) उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 50 वर्ष है, जो पोस्ट पर निर्भर करती है। असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए अधिकतम आयु और असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है। जबकि चीफ मैनेजर के लिए 42 वर्ष और जनरल मैनेजर फाइनेंस के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है। डिप्टी जनरल मैनेजर के लिए अधिकतम 32 से लेकर 46 वर्ष है।

ऐसे होगा चयन 

आवेदन पत्र में दी गई आवेदन पत्र में दर्ज की गई जानकारी और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद पर्सनल इंटरव्यू/ साइकोमेट्रिक टेस्ट या ग्रुप डिस्कशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग स्तर पर इंटरव्यू का आयोजन हो सकता है।  कंपनी लिखित परीक्षा का आयोजित करने का अधिकार भी रखती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews