इसरो ने निकाली 50 से अधिक पदों पर भर्ती, मिलेगी 69,000 रुपये सैलरी, 31 दिसंबर तक करें अप्लाई, जानें पात्रता और नियम

ISRO Recruitment

ISRO Recruitment 2023: इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन ने 54 पदों पर भर्ती निकाली है। टेक्नीशियन बी पद पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया जारी है । च्छुक उम्मीदवार का 31  दिसंबर 2023 तक ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। टेक्नीशियन बी इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के लिए 33, इलेक्ट्रिकल के लिए 8 इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के लिए 9, फोटोग्राफी के लिए दो, डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर के लिए दो पद रिक्त हैं। जिसमें से 27 पद जनरल, 14 पद ओबीसी, 6 पद एसी, 2 पद एसटी, 5 ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रिजर्व हैं।

पात्रता और वेतन

एसएसएलसी/एसएससी/ आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के अभियार्थियों को उम्र में छूट भी मिलेगी। उम्मीदवारों की नियुक्त होने के बाद सातवें सीपीसी के अनुसार वेतन मैट्रिक्स का लेवल 3 के तहत 21,700 रुपये से लेकर 69100 रुपये तक की सैलरी प्रदान की जाएगी।।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा डेढ़ घंटे के लिए आयोजित की जाएगी जिसमें 80 मल्टीप्ल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे। स्किल टेस्ट 100 अंकों का होगा।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवा ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फीस 100 रूपपये है, लेकिन प्रोसेसिंग फ्री के लिए प्रोसेसिंग फी के तौर पर उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। सबसे पहले एनआरएससी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए और रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नंबर प्रदान किया जाएगा जिसका इस्तेमाल करने एप्लीकेशन फ़ॉर्म भर पाएंगे। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। (Official Notification Link)
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews