ISRO Recruitment: वैज्ञानिक बनने का सुनहरा मौका, इसरो ने निकाली कई पदों पर भर्ती, 8 अप्रैल तक करें आवेदन, जानें डिटेल

isro recruitment

ISRO Recruitment 2024: राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (NRSC) इसरो अंतरिक्ष विभाग के प्रमुख में से एक है। एनआरएससी ने रिसर्च साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट एसोसिएट और जूनियर रिसर्च फेलो के 71 पदों पर भर्ती निकाली है। अधिसूचना के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल 2024 तक जारी रहेगी। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या

रिसर्च साइंटिस्ट के लिए 20, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-1 के लिए 6, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-बी के लिए, 4 जूनियर रिसर्च फ़ेलो के लिए 27, प्रोजेक्ट एसोसिएट-2 के लिए 12 और प्रोजेक्ट एसोसिएट-1 के लिए दो पद रिक्त हैं।

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-1 और प्रोजेक्ट साइटिस्ट-बी के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग/जियो इनफॉर्मेटिक्स या समकक्ष विशेषज्ञता में B.E/बी-टेक की डिग्री होनी चाहिए। प्रोजेक्ट अस्सिटेंट के लिए उम्मीदवारों के पास रिमोट सेंसिंग या जीआईएस या समकक्षता विशेषज्ञ में बीएससी के डिग्री होना अनिवार्य है। जेआरएफ के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष, रिसर्च साइंटिस्ट (M.Sc आधारित) के लिए 28 वर्ष, रिसर्च साइंटिस्ट (M.Tech) लिए 30 वर्ष, प्रोजेक्ट एसोसिएट के लिए 35 वर्ष और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के लिए 35 वर्ष है।  योग्यता और आयु सीमा से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.nrsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • सभी जानकारी को सही-सही दर्ज करें। आवेदन पत्र को जमा करें।
  • जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नंबर ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर के जरिए प्रदान किया जाएगा भविष्य के संदर्भ में इसे संभाल कर रखें।
  • अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews