ISRO में नौकरी का सुनहरा मौका, 320 पदों पर निकली भर्ती, 16 जून तक करें अप्लाई, 56,100 रुपये तक वेतन, जानें पात्रता और फीस 

इसरो में 300 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एप्लीकेशन लिंक 16 जून तक एक्टिव रहेगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकता है?
isro recruitment 2025

इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (इसरो ) ने साइंटिस्ट या इंजीनियर “एससी” पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। 16 जून तक योग्य और इच्छुक उम्मीदवारऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 18 जून है। इस संबंध में इसरो केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड ने नोटिफिकेशन (ISRO Recruitment 2025 Notification) भी जारी किया है। जिसमें पात्रता, फीस, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है। उम्मीदवार इसे पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरें।

संबंधित क्षेत्र में बीई या बीटेक डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सभी पदों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये। शुरुआत में सभी उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में प्रति आवेदन 750 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। महिला/एससी/ एसटी/भूतपूर्व सैनिक/ पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये फीस रिफंड किया जाएगा। वहीं अन्य उम्मीदवारों को 500 रुपये का रिफंड मिलेगा

रिक्त पदों की संख्या 

रिक्त पदों की संख्या कुल 320 है। जिसमें से साइंटिस्ट या इंजीनियर “एससी” (इलेक्ट्रॉनिक) के लिए 113, साइंटिस्ट या इंजीनियर “एससी” (मैकेनिक) के लिए 160, साइंटिस्ट/ इंजीनियर “एससी” (कंप्यूटर साइंस) के लिए 44, साइंटिस्ट/ इंजीनियर “एससी” (इलेक्ट्रॉनिक्स)-पीआरएल के लिए दो, साइंटिस्ट/इंजीनियर कंप्यूटर साइंस पीआरएल के लिए एक पद खाली हैं।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। परीक्षा का आयोजन अहमदाबाद, चेन्नई, गुवाहाटी, कोलकाता, हैदराबाद, भोपाल, बेंगलुरु, लखनऊ, मुंबई, नई दिल्ली और तिरुवनंतपुरम कुल  11 स्थानों पर होगा। इसकी अवधि 120 मिनट होगी। वही प्रश्नों की संख्या 95 होगी। अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू और लिखित परीक्षा मिलाकर योग्यता अंक  60% है।वहीं आरक्षित अभ्यर्थियों के लिए योग्यता मानदंड 50% है।

वेतन 

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल 10 के तहत न्यूनतम 56,100 रुपये मूल वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता समेत कई सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews