ISRO ने निकाली 242 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक भरें फॉर्म, जान लें पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन 

इसरो ने 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी कर दिया है। ग्रेजुएट के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
ISRO Recruitment 2026

इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन ने असिस्टेंट अपर डिविजन क्लर्क, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती (ISRO Recruitment 2026) निकाली है। इससे संबंधित शॉर्ट नोटिस फिलहाल जारी किया गया है। डिटेल नोटिफिकेशन 27 जुलाई तक उपलब्ध होगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://www.isro.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी होनी चाहिए। इसलिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

पदों की संख्या कुल 242 है। वैकेंसी को अलग-अलग जोन और पोस्ट नंबर में विभाजित किया गया है। आवेदन शुल्क 100 रुपये है, लेकिन उम्मीदवारों को शुरुआत में 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जो भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें रिफंड कर दिया जाएगा। महिला, एससी/एसटी, PwBD और एक्स सर्विसमैन को 500 रुपये का रिफंड दिया जाएगा। जबकि अन्य उम्मीदवारों को 400 रुपये का रिफंड मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। असिस्टेंट या अपर डिवीजन क्लर्क पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर में प्रोफिशिएंसी भी होनी चाहिए।

जूनियर पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर पद के लिए उम्मीदवारों के पास 60% तक के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा 60% अंक के साथ कमर्शियल या सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा होल्डर भी फॉर्म भर सकते हैं। टाइपिस्ट स्टेनो/स्टेनोग्राफर के तौर पर 1 साल का अनुभव होना और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी होना जरूरी है।

16 अगस्त 2026 तक कम से कम अधिकतम 28 साल होने चाहिए। ओबीसी के लिए अधिकतम आयु सीमा 31 वर्ष और एसटी/एससी के लिए 33 वर्ष है। अतिरिक्त जानकारी के नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

आवेदन के आधार पर उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए शार्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद अगला चरण स्किल टेस्ट, इंटरव्यू या दस्तावेज सत्यापन का हो सकता है। नोटिफिकेशन में इसे स्पष्ट नहीं किया गया है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स के लेवल 4 के तहत 25,500 रुपये प्रतिमाह बेसिक पे मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, HRA, परिवहन भत्ता, न्यू पेंशन स्कीम, लीव ट्रैवल कंसेशन, ग्रुप इंश्योरेंस इत्यादि सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews